अमेरिकी चुनाव में मिली जीत के बीच वायरल हो रहा कमला हैरिस का ये वीडियो

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 12:01 PM (IST)

अमेरिकी चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी थी। बीते दिन ट्रंप को हराकर जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं। इस शानदार जीत के बाद जो बाइडेन ने अमेरिकी लोगों का धन्यावाद किया। वहीं देश दुनिया के तमाम नेता उन्हें आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं भारत मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति बन गई हैं। जो बाइडेन और कमला हैरिस की जीत के बाद उनके समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मनाया। 

PunjabKesari

वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर लोग लगातार तालियां बजाकर और डांस करके उनकी जीत की खुशी मना रहे हैं। इसी बीच कमला हैरिस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बच्चों के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। 

 

प्रियंका चतुर्वेदी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'यह कांच की दीवार को तोड़ने में 243 साल लगे। प्रवासियों की बेटी, एक सख्त अमेरिकी महिला। आप शक्तिशाली हैं और खुशी के पलों को जीना अच्छे से जानती हैं।' जीत के बाद कमला हैरिस ने लोगों को संबोधन करते हुए कहा था, 'लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष की जरूरत होती है। ये बलिदान मांगता है लेकिन बाद में खुशी और समृद्धि मिलती है। हमारे पास बेहतर भविष्य के निर्माण की शक्ति है।' इसके साथ ही कमला हैरिस ने अपनी मां श्यामला गोपालन हैरिस का धन्यवाद भी किया। 

PunjabKesari

वहीं जो बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा था, 'वह वादा करते हैं कि वे ऐसे राष्ट्रपति बनेंगे जो देश और समाज को तोड़ने नहीं बल्कि जोड़ने की कोशिश करेगा। वह एक ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो अमेरिका के राज्यों को लाल और नीले के रुप में नहीं बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका के रुप में देखेंगे।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static