Holi के त्योहार पर Kajol के घर में मातम, करीबी का निधन सुनकर लगा सदमा

punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 03:59 PM (IST)

नारी डेस्क: आज जहां हर तरफ होली के त्योहार की खुशियां मनाई जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ काजोल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि ब्रह्मास्त्र निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी का आज सुबह निधन हो गया। देब मुखर्जी जो कि काजोल के चाचा लगते थे, 83 साल की उम्र में चल बसे।देब मुखर्जी का निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक बहुत बड़ी दुख की बात है। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और उम्र संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके करीबी के अनुसार, आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

देब मुखर्जी सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि उत्तर मुंबई में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के प्रमुख आयोजकों में से एक थे। हर साल इस पूजा में कई बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं, जिनमें काजोल, रानी मुखर्जी, तनिषा, रूपाली गांगुली जैसी फिल्मी दुनिया की जानी-मानी शख्सियतें होती थीं। यह पूजा देब मुखर्जी की देखरेख में होती थी, और वह इसमें पूरी श्रद्धा से शामिल होते थे।

PunjabKesari

काजोल के बहुत करीब थे देब मुखर्जी

देब मुखर्जी के भाई जॉय मुखर्जी भी एक्टर थे और उनके दूसरे भाई शोमू मुखर्जी की शादी अभिनेत्री काजोल की मां तनूजा से हुई थी। काजोल उन्हीं की बेटी हैं।  बता दें कि काजोल अपने चाचा के काफी करीब थी।अक्सर दुर्गा पूजा में दोनों की यह खास बॉन्डिंग देखने को मिलती थी। दुर्गा पूजा के दौरान देबू को काजोल को अक्सर दुलार करते देखा जाता था। काजोल फिलहाल अपने चाचा के जाने के बाद काफी गम में है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख

देब मुखर्जी के निधन के बाद, बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है। उनकी अंतिम यात्रा आज मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर दोपहर 4 बजे होगी। इस दौरान काजोल, अजय देवगन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, तनिषा, रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई प्रमुख फिल्मी सितारे वहां मौजूद रहेंगे।

अयान मुखर्जी के पिता का अचानक जाना बॉलीवुड के लिए भी दुखद है। इंडस्ट्री में देब मुखर्जी को देबु दा के नाम से जाना जाता था। 14 मार्च की सुबह देबु दा ने अंतिम सांस ली। वहीं मुंबई के जुहू इलाके के शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static