2 जून को गुरु कर्क राशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा डबल फायदा
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 07:09 PM (IST)
नारी डेस्क : धन, विवाह, शिक्षा और भाग्य के कारक ग्रह गुरु (बृहस्पति) 2 जून को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कर्क राशि गुरु की उच्च राशि मानी जाती है, जहां वे बेहद शक्तिशाली स्थिति में आ जाते हैं। इस गोचर के साथ ही कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा जून में गुरु का शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश भी होगा, जिससे कई राशियों को डबल लाभ मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के योग बन रहे हैं और धन लाभ के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। इस समय की गई सही प्लानिंग भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आएगा। नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है और सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे, जिससे करियर में फायदा मिलेगा। साथ ही विदेश में पढ़ाई के योग भी बन सकते हैं।
यें भी पढ़ें : सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर राजयोग जैसा प्रभाव दे सकता है। करियर में लीडरशिप के मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं और व्यापार में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर मानसिक तनाव कम करने वाला साबित हो सकता है। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी और अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवन में स्थिरता और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। गुरु का कर्क राशि में गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। यह समय करियर, धन और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है।

