UK में क्रिश्चियन वेडिंग के बाद जेनिफर विंगेट की इंडियन वेडिंग की तैयारी, मुंबई में हुई मेहंदी

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 06:27 PM (IST)

नारी डेस्क : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। यूके में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करने के बाद अब एक्ट्रेस भारत में इंडियन ट्रेडिशन के साथ अपनी शादी का जश्न मनाने जा रही हैं। मुंबई में जेनिफर की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें उनके परिवार और इंडस्ट्री के कई करीबी दोस्त शामिल हुए। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यूके में हुई थी इंटीमेट क्रिश्चियन वेडिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट ने 16 जुलाई 2026 को अपने विदेशी बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ यूके में इंटीमेट क्रिश्चियन वेडिंग की थी। अब दोनों भारत में भारतीय परंपराओं के अनुसार शादी का जश्न मना रहे हैं। इसी सिलसिले में मुंबई में खास मेहंदी सेरेमनी रखी गई, जिसमें जेनिफर और विलियम के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों ने शिरकत की।

PunjabKesari

जेनिफर की मेहंदी में पहुंचे ये सितारे

जेनिफर की मेहंदी सेरेमनी में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आए। रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, करण वाही, ऐश्वर्या सखूजा, आशीष चौधरी, मंदिरा बेदी और मुश्ताक शेख समेत कई सितारों ने समारोह में पहुंचकर कपल को बधाई दी। मेहंदी की तस्वीरों में जेनिफर अपने दोस्तों और पति विलियम के साथ काफी खुश नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शादी का जश्न और मेहमानों की मस्ती भी देखने को मिल रही है।

यें भी पढ़ें : देसी नुस्खा! मल के साथ बाहर निकल जाएगा Bad Cholesterol, दही में मिलाकर खा लें ये चीज़

पिंक लहंगे में खूबसूरत लगीं जेनिफर

मेहंदी के खास मौके पर जेनिफर ने ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक चुना। उन्होंने पिंक कलर का प्रिंटेड लहंगा पहना, जिसे पर्पल ब्लाउज के साथ पेयर किया। हैवी ज्वेलरी, मेसी बन और बालों में सजा गजरा उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था। वहीं, विलियम इश्माएल आइस-ब्लू कलर के कुर्ता सेट में नजर आए। दोनों की साथ में तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी

जेनिफर विंगेट की यह दूसरी शादी है। एक्ट्रेस ने साल 2012 में अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2014 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद जेनिफर ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा। अब विलियम इश्माएल के साथ उनकी शादी की खबरें फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

PunjabKesari

कौन हैं विलियम इश्माएल?

विलियम इश्माएल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हैं। वह फाइनेंस सेक्टर में काम करते हैं और MHC Digital Group में डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग के पद पर हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते हैं और सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आते।

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

इस सीरीज में नजर आएंगी जेनिफर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर विंगेट जल्द ही अपकमिंग सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' में नजर आएंगी। यह सीरीज 24 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। सीरीज में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं, जबकि ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, ध्रुव चौधरी और सुमीत व्यास भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसका निर्देशन रेन्सिल डी सिल्वा ने किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static