706 करोड़ दान करके भी बुरी तरह ट्रोल हुए अमेजन का मालिक,जानिए क्या था मामला

punjabkesari.in Wednesday, Nov 27, 2019 - 05:48 PM (IST)

एक रूम से शुरू होने वाला शॉपिंग ऐप आज दुनिया भर के हर स्मार्ट फ़ोन पर मौजूद है। सबसे ज्यादा चलने वाला यह किफायती ऐप कोई और नहीं बल्कि अमेजन है। इसकी स्थापना 1994 में जेफ बेजोस द्वारा की गई थी। यह शॉपिंग ऐप पूरी तरह से US बेस्ड है। यानि कि इसका सारा लाभ या क्रेडिट US को ही जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक आपको अमेजन की जानकारी क्यों दे रहें है तो हाल ही में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस बुरी तरह से ट्रोल हुए है। आइए आपको बताते है उनकी ट्रोल होने की वजह...... 

 

ट्रोल होने की वजह उनकी कोई बुरी बात नहीं बल्कि उनकी एक बहुत अच्छी बात बनी है। जी हां, जेफ ने हाल ही में कुल मिलाकर 706 करोड़ रुपये (98.5 मिलियन डॉलर) गरीबों की मदद के लिए अमेरिका में दान दिए है। जेफ ने इतनी ज्यादा राशि 23 राज्यों के 32 संस्थानों को दान में दी है, यह राशि सीधा-सीधा अमेरिका में रह रहे गरीब लोगो के लिए है। उनका इतना बड़ा योगदान सोशल मीडिया पर तो जरूर जायगा ही। बस यही बात ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने अपने अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने यह भी लिखा कि 'जेफ ने जितनी रकम दान की है, वह उनकी कुल कमाई का 0.09% हिस्सा ही है।'

 

 

आजकल सोशल मीडिया पर हर बात की पूरी जांच होती है और फिर क्या जेफ की इनकम की भी पूरी जानकारी निकाली गई। फिर पता चला कि जेफ इतने पैसे योगदान दे कर महान बन रहे है लेकिन जेफ बेजोस की हर 24वें सेकंड की कमाई ही 43 लाख रुपये है। तो उन्होंने इस योगदान में अपने थोड़े पैसे और बहुत सारा दिमाग इस्तेमाल किया है। इससे वो फेमस भी हो जाएंगे और शायद इनकम टैक्स से भी बच जाएंगे। 

 

 

यह बात जैसे ही जनता को समझ आई तो जेफ की जमकर क्लास लग गई। उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि 'वह हर सेकंड में जितना कमाते हैं, उतने में सैकड़ों लोगों को खाना खिलाया जा सकता है।' सूत्रों के मानें तो जेफ एक भी पैसा इनकम टैक्स में नहीं देते है। जबकि वो अमेजन से बहुत ज्यादा कमाई कर रहे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static