पाेते और नाती के सामने जितेंद्र ने अपनी Lady Love से की शादी, इस उम्र में भी दूल्हा-दुल्हन पड़े सब पर भारी

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2024 - 05:56 PM (IST)

नारी डेस्क: दिग्गज बॉलीवुड स्टार जितेंद्र ने हाल ही में अपनी पत्नी शोभा कपूर के साथ शादी की 50वीं सालगिरह मनाई। इस अवसर पर, वरिष्ठ अभिनेता ने अपने परिवार और पोता और नाती की मौजूदगी में अपने जीवन के प्यार से दोबारा शादी की। उनकी बेटी एकता कपूर ने अपने माता-पिता का एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)


बीती रात जितेंद्र और शोभा कपूर ने अपनी ग्रैंड 50वीं शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। इसमें फिल्म और टेलीविजन उद्योग की कई प्रतिभाए शामिल हुईं। सोनाली बेंद्रे, अनिल कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरी, डेविड धवन और हिंदी फिल्म उद्योग के अन्य अभिनेता इस समारोह में शामिल हुए। 

PunjabKesari

इस दौरान जितेंद्र और शोभा ने न सिर्फ जयमाला की रस्म की, बल्कि एक साथ परफॉर्मेंस भी दी।  ऐसे में बढ़ती उम्र में भी दूल्हा- दुल्हन महफिल लूटने में सफल रहे। जितेंद्र के उनकी गोल्डन जुबली से कई सारे फोटो और वीडियो सामने आए हैं। जिसमें वह ब्लैक कलर की बंदगला जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी लेडी लव गोल्डन कलर के फुल स्लीव्स अनारकली में कमाल की लग रही हैं।

PunjabKesari
अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्हें एकता कपूर और अन्य अभिनेताओं के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "पिछली रात जादुई थी, बहुत प्यार से भरी हुई! यहाँ हम लड़कियों की सदाबहार दुल्हे और दुल्हन के साथ एक झलक है #शोभाकीजीत #50वीं वर्षगांठ (sic)"। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static