जन्माष्टमी के अगले ही दिन बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत, सालों बाद बन रहा है ये संयोग

punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 03:54 PM (IST)

नारी डेस्क:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्माष्टमी के ठीक अगले दिन यानी 17 अगस्त 2025 को,  सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और उसी समय केतु ग्रह की संगति में रहेंगे। इसे सूर्य–केतु योग कहा जा सकता है। इस विशेष ग्रह गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से शुभ असर डालने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैंकौन सी राशियों की किस्मत चमकेगी, और किन्हें थोड़ी सतर्कता रखने की सलाह दी जाती है।


यह भी पढें: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हालत फिर हुई खराब
 

वृषभ राशि

 इस योग से वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। संविदात्मक या संपत्ति संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि और अचानक अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। वहीं, जो लोग लंबे समय से संतान की कामना कर हे थे उससे जुड़ी कोई अच्छी आपको मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

सूर्य अपनी ही राशि में होने से सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में पहचान, समाज में सम्मान, और वैवाहिक जीवन में सुधार के संकेत हैं। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के अधिकार में वृद्धि होने के साथ ही आपका प्रभाव भी बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं।साथ ही इस दौरान आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 
 

यह भी पढें:  इस बार मोदी की भगवा पगड़ी और जैकेट ने लूटी लाइमलाइट


धनु राशि

 धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर आध्यात्मिक उन्नति और शुभ समाचार लेकर आएगा। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा, और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।


सतर्क रहें: किन राशियों पर प्रभाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है?

कुम्भ (Aquarius): इस योग के दौरान नौकरी या खुद पर भरोसा कमजोर महसूस हो सकता है।
मकर (Capricorn): चिंता और तनाव की भावना महसूस हो सकती है; आर्थिक फैसलों में सोच-समझकर कदम रखें।
कन्या (Virgo): पैसों से जुड़े फैसलों में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं; असमय निर्णय टालें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static