जानें कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, सूतक काल और भारत पर इसका असर

punjabkesari.in Thursday, Sep 11, 2025 - 01:50 PM (IST)

नारी डेस्क : हाल ही में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देखने को मिला था और अब कुछ ही दिनों में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। इस ग्रहण के दौरान नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को लगने जा रहा है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके बावजूद सूतक काल का पालन करना आवश्यक है।

PunjabKesari

सूर्य ग्रहण का समय

साल का यह ग्रहण 21 सितंबर रात 11 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर की देर रात 3:22 मिनट तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण अश्विन अमावस्या तिथि पर लगेगा।

क्या साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

भारत में इस सूर्य ग्रहण का दृश्य नहीं दिखाई देगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वहीं, अन्य देशों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

ग्रहण किन-किन देशों में दिखाई देगा?

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से निम्न क्षेत्रों में दिखाई देगा।

ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, दिखाई देगा। बता दें की अफ्रीका हिंद महासागर के कुछ क्षेत्र में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, नेपाल और अफगानिस्तान में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए इन देशों में भी सूतक काल मान्य नहीं होगा।

PunjabKesari

सूतक काल में क्या करना वर्जित है?

सूतक काल ग्रहण से लगभग 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक माना जाता है। इस समय मांगलिक या शुभ कार्य नहीं करने चाहिए, लंबी यात्रा या बाहर जाने से बचना चाहिए, और खाना-पीना भी वर्जित माना जाता है। साथ ही मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है, इसलिए ध्यान या पूजा में समय देना शुभ माना जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static