प्यार का वास्ता देकर पति को पिलाया जहर, घंटो अपने सुहाग को तड़पते हुए देखती रही जालिम पत्नी

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 05:51 PM (IST)

नारी डेस्क:  जयपुर में एक महिला और उसके कथित प्रेमी को महिला के पति की जहर देकर हत्या करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि जिस मौत को पहले स्वाभाविक मौत माना जा रहा था, वह असल में एक सोची-समझी साजिश का नतीजा थी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय महेश मीणा के तौर पर हुई है। उसकी पत्नी, 23 वर्षीय कविता मीणा ने कथित तौर पर एक साजिश के तहत जूस के गिलास में जहर मिलाकर उसे पिलाया, यह साजिश उसने अपने प्रेमी, 27 वर्षीय गणेश मीणा के साथ मिलकर रची थी।


पुलिस को किया गुमराह करने की कोशिश

अधिकारियों के मुताबिक, वह 5 अगस्त को दवा लाने के बहाने महेश को मोटरसाइकिल पर ले गई। पुलिस का दावा है कि महिला ने एक आपराधिक साजिश के तहत प्यार का वास्ता देकर पति को जूस पिलाया। जूस पीने के बाद महेश की हालत बिगड़ गई, वह कई घंट तड़पता रहा  पर  उसकी पत्नी को उस पर बिल्कुल भी तरस नहीं आया। । इसके बाद कविता ने कथित तौर पर गणेश को मौके पर बुलाया। पुलिस के अनुसार, बाद में वह और गणेश महेश को मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक पुल की ओर ले गए। पुलिस को शक है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि घटना को सोची-समझी हत्या के बजाय बीमारी से हुई मौत जैसा दिखाया जा सके।


परिवार वालों को हुआ शक

आरोप है कि कविता ने महेश के भाई मनीष को फोन करके बताया कि महेश की तबीयत बिगड़ गई है और उसे घटना वाली जगह पर बुलाया। इसके बाद महेश को एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से जुड़े हालात को देखकर महेश के परिवार वालों को शक हुआ। इसके बाद वे पुलिस के पास गए। परिवार ने शक जताया कि महेश की मौत में कविता और उसके कथित साथियों का हाथ हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि कविता और गणेश को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, सबूतों को जोड़ा और संदिग्धों से पूछताछ की।


 डेढ महीने तक छिपा रखी गोलियां

जानकारी के अनुसार  शादी से पहले ही कविता अपने गांव के रहने वाले गणेश से प्रेम करती थी लेकिन महेश से शादी के वक्त वह घरवालों को मना नहीं कर पाई। शादी के बाद कविता और गणेश ने महेश को ठिकाने लगाने की साजिश रचते रहे। कई महीनों तक इंतजार किया और शादी आखिर में सल्फास देकर मारने का आइडिया आया। कविता अपने पिता के घर से सल्फास की गोलियां लेकर आई। करीब डेढ महीने तक उसने सल्फास की गोलियां छिपा कर रखी। 5 अगस्त को जैसे ही उसे मौका मिला तो उसने जूस में सल्फास की गोलियां मिलाकर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस हत्याकांड में किसी और की भी भूमिका है या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static