"Aamir Khan  ''लव जिहाद'' को दे रहा बढ़ावा उसे मारने वाले को..."  जगद्गुरु परमहंस के बयान से मचा बवाल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 11:18 AM (IST)

नारी डेस्क: एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी को भले ही काफी दिन हो गए हैं लेकिन इसे लेकर विवाद अभी भी जारी है। जहां मुस्लिम समुदाय हिंदू लड़की से शादी करने को लेकर उनसे नाराज हैं तो वहीं  करणी सेना से लेकर कई धर्मगुरु हिंदू महिलाओं को निशाने बनाने को लेकर एक्टर का विराेध कर रहे हैं। इसी बीच तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अमिर खान को लेकर बहुत बड़ा बयान दे दिया।


जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने विवादित बयान देते हुए कहा- "जिस तरह से आमिर खान ने तीन शादियां की हैं और तीनों शादियां हिंदू महिलाओं से की हैं। इस उम्र में जब मरने का समय है तो वह सिर्फ 'लव जिहाद' का संदेश देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री  नितेश राणे का समर्थन करते हए कहा कि उन्होंने जो कहा वो कोई आरोप नहीं बल्कि हकीकत है, ऐसे लोगों को जहां कहीं मिले मार देना चाहिए.'' । 
 

दरअसल नितेश राणे ने कहा था कि- "आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर हैं। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जगद्गुरु ने कहा-  ''ये समाज के इतने बड़े अपराधी हैं कि आपस में सौहार्द बिगाड़ने के लिए और लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए इस तरह से षड्यंत्र कर रहे हैं, मैं भी पांच करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रहा हूं, जो भी आमिर खान को किसी भी तरह से टपका देगा, उसका जो भी कानूनी खर्चा होगा वो हम देंगे और पांच करोड़ रुपये उसके परिवार को देंगे"। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा- "इस तरह के जो बड़े लव जिहाद करने वाले लोग हैं, अगर ऐसे 100-200 लोगों को टपका दिया जाय तो लव जिहाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा "। 


इससे पहले मुफ्ती चीफ मुफ्ती ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर फतवा जारी किया। उन्होंने कहा- "आमिर खान ने तीसरी शादी एक गैर-मुस्लिम खातून के साथ की है। हमने देखा कि समाज में विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अल्लाह का जो पैगाम है वो समाज के सामने पेश किया जाए"। उन्होंने कहा-  "अल्लाह का कुरान में हुकूम है कि मुस्लिम मर्द के लिए ईमान वालों के लिए ईमान वाली मुस्लिम औरतों से शादी करना जायज है। अल्लाह ने कहा है कि अगर कोई निकाह करके इसे निभाने में नाकामयाब है तो वह गुनहगार है"।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static