जैकलीन ने लाॅन्च किया YOLO फाउंडेशन, कोरोना संकट में जरूरतमंद लोगों को खिलाया खाना

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 01:39 PM (IST)

देश में कोरोना महामारी की फैली दूसरी लहर के कारण रिकाॅर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में कई संस्थाएं और सेलेब्स जरूरतमंदों की मदद करने में लगे हुए हैं। सोनू सूद, सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर कई सितारे लोगों की मदद के लिए आग आए हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। जैकलीन ने YOLO (You Only Live Once) नाम से फाउंडेशन लाॅन्च की है। 

PunjabKesari

जैकलीन ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर YOLO फाउंडेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

 

जैकलीन ने कैप्शन में लिखा, 'हमारा एक ही जीवन है, इस दौरान हम जो कुछ भी दुनिया के लिए कर सकते हैं वो करें। मुझे YOLO फाउंडेशन के लॉन्च की घोषणा करने पर गर्व है। दयालुता की कहानियां बनाने और साझा करने के लिए एक पहल इन चुनौतीपूर्ण समय में, YOLO फाउंडेशन ने कई गैर सरकारी संगठनों के साथ भागीदारी की है।'

PunjabKesari

बता दें जैकलीन कई गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही हैं। एक्ट्रेस ने रोटी बैंक एनजीओ के साथ मिलकर 1 लाख लोगों के खाने की व्यवस्था भी की थी। इसके अलावा उन्होंने फेन लाइन फाउंडेशन के साथ मिलकर जानवरों के खाने और उनके स्वस्थ रहने की व्यवस्था भी की थी। वहीं जैकलीन फ्रंट लाइन वर्कर्स को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static