जैकी के लिए सौतन रखने को तैयार थी उनकी पत्नी, खुद लिखा था एक्टर की गर्लफ्रेंड को खत

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 06:23 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए फेमस है। एक्टिंग के साथ-साथ जैकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे। जैकी श्रॉफ ने आयशा से शादी की थी। इनकी लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जैकी श्रॉफ जहां साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे तो वही उनकी पत्नी आयशा शाही परिवार से थी। 

13 साल की लड़की को दे बैठे थे अपना दिल

जब दोनों की पहली मुलाकात हुई उस वक्त जैकी किसी दूसरी लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे जोकि विदेश में पढ़ाई कर रही थी। जैकी की गर्लफ्रेंड उनपर काफी विश्वास करती थी। जैकी और आयशा की पहली मुलाकात का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, जैकी श्रॉफ एक रोज सड़क किनारे खड़े थे, तभी उन्हें 13 साल की एक लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी नजर आई। जैकी उस लड़की को पहली नजर देखते ही अपना दिल दे बैठे। उन्होंने उससे नाम पूछा और बोले कि वे एक रिकॉर्डिंग स्टोर की ओर जा रहे हैं। क्या वे उनके साथ आना पसंद करेंगी? उसके बाद जैकी ने म्यूजिक एल्बम खरीदने में उस लड़की की मदद की। बता दें कि यह लड़की कोई ओर नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on Jun 21, 2020 at 1:17am PDT

जैकी के लिए सौतन के साथ रहने को तैयार थी उनकी पत्नी

आयशा को मिलने के बाद जैकी ने उन्हें बताया कि वह पहले से ही किसी के साथ रिलेशन में है। आयशा जैकी के प्यार में इस कदर पागल थी कि उन्होंने जैकी को अपनी गर्लफ्रेंड को एक लैटर लिखने को कहा, जिसमें उन्होंने यह मेंशन करने को कहा कि अगर वह राजी हो, तो तीनों साथ में खुशी-खुशी रह सकते हैं। यानी वह जैकी के खातिर सौतन तक के लिए तैयार थीं। इसके बाद जैकी को अहसास हुआ कि आयशा उनसे कितना प्यार करती हैं।

आयशा के लेटर लिखने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया लेकिन इसके लिए उनकी फैमिली तैयार नहीं थी। इसका कारण था दोनों का लाइफस्टाइल। आयशा ने ना पैसा देखा और ना कुछ ओर उन्होंने जैकी से शादी कर ली। शादी के बाद भी दोनों को काफी दिक्कतें हुई।

आयशा जहां संपन्न परिवार से आती थीं, इस वजह से उनकी लाइफस्टाइल से लेकर बोलने तक का तरीका सब कुछ अलग था। वही जैकी टपोरी भाषा का इस्तेमाल करते थे और लग्जरी उनकी लाइफ से कोसों दूर थी। मगर इस कपल ने अपने डिफ्रेंसिस पर काम किया और हर मुश्किल का मिलकर सामना किया। यही इनके रिश्ते की मजबूत नींव है। जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ आज भी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों के दो बच्चे है टाइगर और करिश्ना श्रॉफ। टाइगर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर है। जैकी श्रॉफ की लवस्टोरी रिलेशनशिप गोल सेट करती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static