प्राइवेट पार्ट की खुलजी से हैं परेशान तो ऐसे करेें इसका इलाज

punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2018 - 11:50 AM (IST)

महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी बहुत-सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसे कई बार वह दूसरों को कहने से शर्म भी महसूस करती हैं। इन्हीं में से एक है प्राइवेट पार्ट में खुजली होना। कामकाजी महिलाओं के लिए यह परेशानी और भी बढ़ जाती है जब 6-8 घंटे घर से बाहर रहने पर यह समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में इसे सहन करना बहुत मुश्किल भरा काम है। वैसे तो प्राइवेट पार्ट में खुजली होना आम बात है लेकिन सही सेमय पर इस ओर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे मासिक धर्म में कैमिक्ल युक्त सैनेटरी नैपकीन का इस्तेमाल, संबंध बनाते समय सफाई का ध्यान न रखना,खान-पान में कमी, गंदे बाथरूम का इस्तेमाल, साफ अंडरगार्मेंट्स न पहनना आदि। इसका सही समय पर इलाज करना बहुत जरूरी है। आइए किन घरेलू तरीकों से इससे राहत पाई जा सकती है। 

 

प्राइवेट पार्ट की खुजली से ऐसे पाएं छुटकारा
कैमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल करने से बेहतर है कि कुछ घरेलू तरीके से इसे समस्या से निजात पाई जाए। 
 

1. दही
शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए दही सबसे बेहतर उपाय है। इसके कुदरती गुण खुलजी और इंफैक्शन को खत्म करने का काम करते हैं। रोजाना अपने आहार में एक कटोरी दही में शक्कर डाल कर खाएं। इसके अलावा योनि में दही का लेप लगाने से बहुत आराम मिलता है। रोजाना कुछ दिन इसका इस्तेमाल करने से बहुत फायदा मिलेगा। 


2. सेब का सिरका
एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरके में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण को कुदरती रूप से दूर करने में मददगार है। इसके लिए 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को गुनगुने पानी में मिलाकर इससे प्राइवेट पार्ट को धोएं।  
 

3. लहसुन
अपने खाने में लहसुन को जरूर शामिल करें। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। रोजाना 2-3  लहसुन की कली खाने से फायदा मिलता है। 
 

4. बर्फ का सेंक
इस पार्ट में खुजली के कारण बहुत परेशानी होती है। कई बार तो इससे रात को नींद भी नहीं आ पाती। ऐसे में रात को सोने से पहले बर्फ के टुकड़े के साथ योनि को बर्फ के साथ सेंक दें। 
 

5. पानी और नमक
गर्म टब में थोड़ा सा नमक डालकर इस पानी में थोड़ी देर के लिए बैठ जाएं। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा। 
 

6. तुलसी का पानी
तुलसी की पत्तियों को पानी में उबाल कर दिन में 1-2 बार पीने से भी फायदा मिलता है। 

 

Punjab Kesari