रंग से लेकर शीशे तक, बाथरूम से जुड़े वास्तु के इन नियमों को जानना है बहुत जरूरी

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 06:09 PM (IST)

कहा जाता है कि जिस घर में वास्तु नियमों का पालन होता है वहां सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है। हालांकि कई बार हम जाने- अनजाने में कुछ चीजों काे नजरअंदाज कर देते हैं जिसका खमियाजा कभी ना कभी भुगतना पड़ सकता है। अगर आप भी ज्योतिष या वास्तु शास्त्र पर विश्वाश करते हैं तो आपको बाथरूम 
से जुड़े वास्तु नियम बताने जा रहे हैं, जिसका पालन कर आप स्वास्थ्य और धन से जुड़ी सभी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। 

बाथरूम बनाने की सही दिशा

वास्तु अनुसार बाथरूम को हमेशा घर की उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में ही बनवाना चाहिए। इसके साथ ही इसे घर के दक्षिण या दक्षिण पूर्व या दक्षिण पश्चिम में बनवाने से बचना चाहिए। नहीं तो इससे घर में वास्तुदोष पैदा हो सकता है। इसके कारण परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

PunjabKesari

इस दिशा पर लगाएं शीशा

आमतौर पर लोग बाथरूम में शीशा लगाना पसंद करते हैं। मगर वास्तु अनुसार, इसे हमेशा बाथरूम की पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर ही लगाना चाहिए। इसके अलााव इलेक्ट्रिक बोर्ड को बाथरूम की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। बाथरूम का दरवाजा उत्तर या पूर्व में ही होना चाहिए।

अगर दक्षिण दिशा में हो टॉयलेट

वास्तु अनुसार, दक्षिण दिशा में बना टॉयलेट यश और कीर्ति की हानि करने वाला माना जाता है। ऐसे में इस दिशा पर इसे बनवाने से बचें। इसके अलावा इस दोष से बचने के लिए टॉयलेट सीट को दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा के बीच में लगवा दें।

PunjabKesari

इस दिशा पर हो वॉशबेसिन और शॉवर

बाथरूम की वॉशबेसिन और शॉवर हमेशा पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व में ही होनी चाहिए। अगर आपने बाथरूम में वॉशिंग मशीन रखनी हैं तो इसे हमेशा दक्षिण पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा में ही रखें।

ऐसा हो बाथरूम का दरवाजा

बात बाथरूम के दरवाजे की करें तो इसे हमेशा लकड़ी का बनवाएं। इसके अलावा बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें। वास्तु अनुसार, खुला दरवाजा घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करता है। इससे घर के सदस्यों की सेहत खराब होने का खतरा रहता है।

PunjabKesari

बाथरूम के अंदर एक खिड़की जरूर बनवाएं

वास्तु अनुसार, बाथरूम में 1 खिड़की जरूर बनवानी चाहिए। इसके साथ ही इसे हमेशा पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। माना जाता है कि बाथरूम में बनी खिड़की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने का काम करती है।

ऐसा हो बाथरूम का रंग

बाथरूम में गाढ़े की जगह पर क्रीम, सफेद या कोई हल्का रंग करवाएं। इसके अलावा आप लाइट कलर की टाइल्स भी लगवा सकते हैं। इससे बाथरूम में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static