घर में इस समय आती है मां लक्ष्मी, इस दौरान चुपके से कर लें ये गुप्त उपाय

punjabkesari.in Saturday, Nov 08, 2025 - 05:18 PM (IST)

नारी डेस्क: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सुख-शांति की देवी माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि मां लक्ष्मी दिन में नहीं, बल्कि खास समय पर घर में प्रवेश करती हैं, जब वातावरण शांत और सकारात्मक होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में स्थायी रूप से लक्ष्मी का वास हो, तो इन गुप्त उपायों को जरूर अपनाएं। 

PunjabKesari
मां लक्ष्मी का आगमन समय

माना जाता है कि संध्या काल (शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच) मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। इस समय घर में साफ-सफाई, दीपक की रोशनी और मधुर ध्वनि (घंटी या शंख) होनी चाहिए। इस समय घर के दरवाज़े खुले रखें ताकि सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सके।


 घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

तुलसी या पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मुख्य दरवाज़े पर घी का दीपक जलाएं और उसमे दो बाती रखें। दीपक जलाते समय "ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का 11 बार जाप करें। शास्त्रों के अनुसार तुलसी मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है।  संध्या समय तुलसी के पास दीपक जलाएं और कपूर से आरती करें। इससे घर में धन की स्थिरता बनी रहती है।

PunjabKesari
चावल और हल्दी का गुप्त उपाय

 गुरुवार या शुक्रवार को एक पीले कपड़े में हल्दी की गांठ और 11 साबुत चावल के दाने बांध लें।  इसे तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी को गंदगी, अंधेरा और दुर्गंध पसंद नहीं। रोज शाम को कपूर या गुग्गुल जलाएं। झाड़ू को कभी उल्टा न रखें, और रात में झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाता।


लक्ष्मी मंत्र का जाप

रोज़ सुबह या शाम को यह मंत्र जाप करें "ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्म्यै नमः" इससे न केवल धन बल्कि सुख-समृद्धि और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। रात को सोने से पहले अपने पर्स या तिजोरी में एक कमल का फूल रख दें। सुबह उस फूल को किसी मंदिर या बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह उपाय मां लक्ष्मी को शीघ्र प्रसन्न करता है और धन की कमी नहीं होने देता।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static