क्या गर्भवती महिलाओं के लिए आम खाना सही है या गलत?

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 02:35 PM (IST)

गर्भावस्था में महिला और बच्चे को स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी होता है पौष्टिक आहार। महिला जो भी खाएगी गर्भ में पल रहे बच्चे को भी वही कुछ मिलेगा। इसलिए महिला को हेल्दी बेबी के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको बताने वाले है कि गर्भवती महिला को फलों का राजा आम खाना चाहिए या नहीं। आम बहुत पौष्टिक फल है। इसमें विटामिन सी, फोलिक एसिड, एंटीआॅक्सीडेंट्स आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए गर्भवती महिला को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। आम गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। आइए जानिए आम खाने से गर्भवती महिलाओं को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

आम खाने के फायदे
1. गर्भवती महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आम का सेवन करें।

2. कुछ मीठा खाने को मन करें तो आम का फल खाएं। इससे उन्हें एनर्जी भी मिलेगी और मोटापा भी नहीं होगा।

3. आम खाने से शरीर में विटामिन्स, प्रोटीन्स फोलिक एसिड आदि पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी और ये तत्व बच्चे को भी मिलेंगे।

4. आम के फल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो प्रेग्नेंट महिला के लिए बहुत जरूरी होता है। 

5. आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे को बीमारियों से बचा कर रखता है।

इन बातों का भी रखें ख्याल
1. आम खरीदने से पहले यह जांच ले कि आम प्राकृतिक तरीके से पका हुआ होना चाहिए यानि यह किसी भी तरह के कैमिकल व इजेक्शन से पका हुआ नहीं होना चाहिए।

2. डायबिटीज गर्भवती महिलाओं को आम का सेवन नहीं करना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static