क्या दीपिका कक्कड़ सच में Celebrity MasterChef छोड़ रही हैं? करीबी ने बताई असली वजह
punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 02:29 PM (IST)

नारी डेस्क: टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों सेलेब्रिटी मास्टरशेफ शो को लेकर सुर्खियों में हैं। चार साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली दीपिका को शो में दर्शकों और प्रतियोगियों से खूब सराहना मिली। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दीपिका ने शो को अलविदा ले लिया है। इस खबर पर उनके करीबी ने भी मुहर लगाई है और पुष्टि की है कि उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है। आइए जानते हैं, दीपिका के इस फैसले के पीछे की वजह और बाकी सभी अपडेट्स।
दीपिका की चोट और डॉक्टर की सलाह
कुछ समय पहले दीपिका कक्कड़ के कंधे में चोट लग गई थी। इस बारे में उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी थी। शोएब ने बताया कि डॉक्टर ने दीपिका को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद दीपिका ने अपनी शूटिंग को जारी रखने की कोशिश की थी, लेकिन दर्द के चलते उन्हें शो के एक एपिसोड में गायब देखा गया।
उषा नाडरेकर का खुलासा
शो की कंटेस्टेंट उषा नाडरेकर ने भी इस बात की पुष्टि की कि दीपिका शो में कंधे के दर्द के कारण गायब रही थीं। उषा ने कहा, "दीपिका को उम्मीद थी कि उनका दर्द ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका दर्द बढ़ने के बाद उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला लिया। अब दीपिका शो में नहीं दिखाई देंगी।"
शो में कौन-कौन से सितारे बचे हैं?
अब यदि दीपिका शो में वापस नहीं आतीं, तो शो में बाकी जो कंटेस्टेंट्स बचे हैं, उनमें तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, कबिता सिंह और फैसल शेख शामिल हैं। वहीं, शो से पहले ही चंदन प्रभाकर और अभिजीत सावंत एलिमिनेट हो चुके हैं।
दीपिका का शो छोड़ने का असर
दीपिका का शो छोड़ना कई प्रशंसकों के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में अपने कमबैक से एक अलग पहचान बनाई थी, लेकिन अब उनकी स्वास्थ्य समस्याएं उनके सामने एक बड़ी चुनौती बन गईं। हालांकि, उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह भविष्य में फिर से किसी शो का हिस्सा बनेंगी।