बेबी प्लानिंग और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कितनी सुरक्षित COVID वैक्सीन? यहां मिलेगा हर जवाब

punjabkesari.in Tuesday, May 11, 2021 - 05:04 PM (IST)

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन अभियान में भी तेजी आई है। लोग वैक्सीन लगवा तो रहे हैं लेकिन इसे लेकर भी उनके मन में कई तरह के सवाल है। खासकर महिलाएं प्रेगनेंसी से जुड़े सवालों को लेकर चिंता में है। जैसे कि क्या प्रेगनेंट महिलाओं के लिए वैक्सीन सेफ है? कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिलाएं वैक्सीन की डोज ले सकती हैं? ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब आज आपको इस आर्टिकल में देंगे। 

प्रेग्नेंट महिलाएं के लिए वैक्सीन सेफ या नहीं?

डाॅक्टरों के मुताबिक फिलहाल ऐसी कोई भी रिसर्च समने नहीं आई है कि गर्भवस्था में वैक्सीन लेनी चाहिए या नहीं और न ही ऐसी कोई गाइडलाइन जारी की गई है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि गर्भवस्था में कोरोना वैक्सीन लेना सुरक्षित है या नहीं। इसलिए ज्यादातर प्रेग्नेंट महिलाएं वैक्सीन नहीं लगवा रही हैं। 

PunjabKesari

डिलीवरी के कितने दिन पहले या बाद में लगवाएं वैक्सीन?

अगर डिलीवरी के बाद महिला को कोई कमजोरी नहीं है तो वह कभी भी वैक्सीन लगवा सकती हैं। यह बिल्कुल सुरक्षित है। इसके अलावा ब्रेस्टफीडिंग के दौरान वैक्सीन लेने पर डब्ल्यूएचओ का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि कोविड-19 की वैक्सीन का बच्चे पर असर होगा या नहीं। अगर ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिला वैक्सीन लेती हैं और उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही तो वह बच्चे को स्तनपान करा सकती हैं। 

क्या प्रेगनेंसी की प्लान कर रही महिलाएं वैक्सीन ले सकती हैं?

डाॅक्टर के मुताबिक जो महिलाएं बच्चा प्लान करने कर रही हैं वो कोरोना वैक्सीन की डोज ले सकती हैं। इससे उन्हें कोई भी नुकसान नहीं होगा और ना ही प्रेग्नेंसी में कोई दिक्कत आएगी। वैक्सीन लगने के करीब 2 हफ्ते बाद शरीर में  एंटी बॉडीज बनती है। ऐसे में किसी भी समय प्रेगनेंसी प्लान की जा सकती है। इसके साथ ही डाॅक्टर बताते हैं कि महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी वैक्सीन ले सकती हैं।

PunjabKesari

पीरियड्स के कितने दिन बाद लें वैक्सीन?

सोशल मीडिया पर कई पीरियड्स में वैक्सीन लगवाने को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। कुछ दिनों पहले अफवाह फैली थी की पीरियड्स के 5 दिन पहले या बाद में वैक्सीन नहीं लेना चाहिए। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है। महिलाएं पीरियड्स के दौरान वैक्सीन ले सकती हैं, इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static