असम की IG बनी IPS वॉयलेट बरुआ, पहली बार महिला को दी मिली यह जिम्मेदारी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 04:02 PM (IST)

असम की जिम्मेदारी पहली बार किसी महिला आईपीएस अफसर के कंधे पर दी गई है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी  वॉयलट बरुआ  को असम पुलिस की महानिरीक्षक चुना गया है, वह एक जनवरी 2022 से अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगी। बरुआ को इस साल राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। 


नौकरी के दौरान हर चुनौती का सामना किया: बरुआ 

असम पुलिस की सबसे वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी मौजूदा समय में कोकराझार जिले में बीटीएडी की उप महानिरीक्षक पद पर तैनात हैं। पदोन्नति पर खुशी व्यक्त करते हुए बरुआ ने कहा कि उन्होंने अपनी नौकरी के दौरान आने वाली हर चुनौती का सामना किया। उन्होंने कहा कि कहा, ‘‘मैंने कभी अपने करियर में किसी तबादले या कार्य को नहीं कहा। काम के लिए मना करना मेरे काम करने का तरीका नहीं है। इसलिए मैं अपनी सेवा के अधिकतर समय गुवाहाटी (जहां पर राज्य पुलिस का मुख्यालय है) से बाहर रही।


राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हो चुकी हैं बरुआ

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बरुआ को वर्ष 2012 में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। वह वर्ष 1992 में असम पुलिस सेवा में बतौर अधिकारी भर्ती हुईं और वर्ष 2004 में उन्हें भारतीय पुलिस सेवा के लिए नामांकित किया गया। उनका विचार है कि लैंगिक सशक्तिकरण हर जगह हो रहा है लेकिन समय की जरूरत ‘‘लैंगिक आधार पर मुख्यधारा में लाने का है’’ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static