'12th फेल' के असली हीरो IPS मनोज शर्मा का सादा मगर खूबसूरत घर– हर कोना है दिल जीतने वाला
punjabkesari.in Saturday, Aug 02, 2025 - 04:46 PM (IST)

नारी डेस्क: विक्रांत मैसी को उनकी फिल्म '12th फेल' के लिए 71वें नेशनल अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है। लेकिन इस फिल्म के पीछे जिस असली शख्स की कहानी है IPS मनोज कुमार शर्मा, उनका असल जीवन भी उतना ही प्रेरणादायक है। मनोज शर्मा और उनकी पत्नी IRS श्रद्धा जोशी मुंबई में रहते हैं और उनका घर एक बेहतरीन मिसाल है सादगी और सुंदरता की। आइए उनके घर के हर हिस्से पर एक नजर डालते हैं।
लिविंग एरिया ईंट की दीवार और गाय की मूर्तियों से सजा कोना
IPS मनोज शर्मा के घर में जैसे ही आप एंट्री करते हैं, लकड़ी के दरवाजे से गुजरकर ग्रे कलर का सोफा और सॉफ्ट फर वाला कार्पेट आपका स्वागत करते हैं। दीवारों पर प्लास्टर नहीं किया गया, जिससे उसे रॉ और ट्रेडिशनल लुक मिलता है। शेल्फ पर गाय की छोटी मूर्तियाँ, लैंप और सजावटी एलिमेंट घर को एक अलग गर्माहट देते हैं।
शांति से भरा टीवी वाला कोना
दूसरे कोने में दीवारों को लाइट ऑफ-व्हाइट शेड में पेंट किया गया है, जो घर में शांति और पॉजिटिव एनर्जी का अनुभव कराता है। दीवार पर टीवी लगा है और नीचे कोज़ी सोफे लगे हैं, जिन्हें कलरफुल कुशन्स से सजाया गया है। यह कोना आराम के लिए एकदम परफेक्ट है।
सादगी से होती है गणपति स्थापना
गणेश उत्सव के समय मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी अपने घर में सादगी से सजावट करते हैं। लाल चुनरी पर गणपति की मूर्ति विराजती है। सफेद टाइल्स पर डार्क वुडन फर्नीचर और गोल्डन पर्दे घर को एक क्लासिक लुक देते हैं।
ये भी पढ़ें: अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' को मिले 2 नेशनल अवॉर्ड, जूरी चेयरमैन ने बता दी वजह
बुक शेल्फ पढ़ने वालों का पसंदीदा कोना
एक आईएएस और एक आईपीएस कपल के घर में किताबें न हों ऐसा कैसे हो सकता है! उनके घर में लकड़ी और कांच की खूबसूरत बुकशेल्फ है, जहां किताबें करीने से सजाई गई हैं। यह कोना कपल के सबसे पसंदीदा हिस्सों में से एक है।
छत से दिखता है मुंबई का नजारा
घर की छत बेहद साधारण लेकिन दिल जीतने वाली है। चारों ओर दीवार से बाउंड्री बनाई गई है और गमलों में पौधे लगे हुए हैं। इस जगह से मुंबई का शानदार व्यू दिखता है, जहां कपल अक्सर शामें बिताते हैं।
किचन गार्डन खुद उगाते हैं सब्जियां
मनोज शर्मा के घर में एक किचन गार्डन भी है, जहां वे खुद सब्जियां उगाते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर अक्सर ताजी सब्जियों की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। घर पर सब्जियां उगाना न सिर्फ हेल्दी है, बल्कि आत्मनिर्भरता की भी मिसाल है।
मनोज कुमार शर्मा का यह घर दिखाता है कि कैसे एक अधिकारी अपनी जिंदगी में सादगी, गरिमा और घरेलू गर्माहट को साथ लेकर चल सकता है। '12th फेल' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है और उनका घर उसी प्रेरणा का विस्तार लगता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है।