इंदौरी पोहा के साथ करें दिन की शुरुआत, स्वाद चख सब पूछेंगे रेसिपी

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 12:16 PM (IST)

ब्रेकफास्ट के तौर पर कुछ लोग हेल्दी चीजें खाना पसंद करते हैं। हेल्दी चीजों के तौर पर पोहा कुछ लोगों की पहली पसंद होता है। यह एकऐसा स्नैक है जिसे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है। चिड़वा, भुजिया और मूंगफली से बनी यह डिश मिनटों में तैयार हो जाती है। इंदौर में तो लोगों के दिन की शुरुआत ही पोहे के साथ होती है। सिंपल पोहा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन आज आपको इंदौरी पोहा बनाने की विधि के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में। 

सामग्री 

पोहा -  1 कप 
हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
सौंफ - 1 चम्मच 
राई - 1/2 चम्मच 
हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच 
तेल - 2 चम्मच 
शक्कर - 2-3 
नमक - स्वादअनुसार
धनिया - 1 कप 
प्याज - 1/2  (बारीक कटा हुआ)
इंदौरी सेवइयां - 1 कप 
बूंदी मसाला - 1 चम्मच 
नींबू - 1 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बर्तन में पोहा डालकर इसमें पानी डालकर धो लें। 
2. इस बात का ध्यान रखें कि धोते समय पोहा न टूटे। 
3. धोने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, शक्कर और नमक डालकर मिला लें। 
4. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें हरी मिर्च और सौंफ डालकर चलाएं। 
5. जब हरी मिर्च मिक्स हो जाए तो इसमें पोहा मिलाएं और आंच धीमी कर लें। 
6. इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी उबालने के लिए रख दें। 
7. जब पानी उबले तो इसमें ऊपर पोहे की कढ़ाई रखकर भाप दें। 
8. सारी सामग्री मिलाएं और जब पोहा एक रंग जैसा नजर आने लगे तो इसको पका लें। 
9. हल्के हाथ से मिश्रण को चलाएं और ऊपर से हरा धनिया डाल दें। 
10. कढ़ाई को भाप वाले बर्तन पर ही रहने दें। 
11. 10-15 मिनट बाद पोहा निकाल लें। 
12. प्लेट में डालकर ऊपर नींबू डालकर सर्व करें। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static