यह कैसी परंपरा! पुरुष की मत्यु के बाद काट दिया जाता है महिला का यह अंग

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 11:45 AM (IST)

दुनिया में कोई भी परंपरा हो उसका असर महिलाओं पर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। पुराने समय की बात की जाए को कई ऐसी जनजातियां है, जिसमें अजीबो-गरीब परंपराएं निभाई जाती थी। फिर चाहे इसमें किसी को कितना भी नुकसान पहुंचे पर रस्मों को निभाना जरूरी होता है। आज हम जिस परंपरा के बारे में बात कर रहे हैं वो विदेश में अपनाई जाती थी। जिस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। इसके मुताबिक अगर किसी पुरुष की मृत्यु हो जाती थी उस परिवार की महिलाओं के अंगों को काट दिया जाता था। ऐसा महिला को जबरदस्ती किया जाता था न की रजामंदी के साथ। 


प्रथा निभाए जाने के पीछे का कारण
इंडोनेशिया के पश्चिमी न्यू गिनी में रहने वाली जनजाति के लोग अपने पूर्वजो द्वारा आज भी मनाई जाती है, जिसका हरजाना बेचारी औरतों को भुगतना पड़ता है। किसी पुरुष की मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार की औरतों की अंगुली को काट दिया जाता है। इसके पीछे का कारण इन लोगों का यह मानना है कि इससे होने वाले दर्द से मरने वाले पुरुष की आतमा को शांति मिलती है। 


इस तरह काटी जाती है अंगुली
महिला की अंगुली काटने के लिए भी अलग से परंपरा का पालन किया जाता है। यह काम उसकी रजामंदी से नहीं, बल्कि जबरदस्ती होता है। अंगुली काटने से आधे घंटे तक उसे बांधा जाता है। इसके बाद अंगुली को काट कर घंटो पहले से तप रही आग में उसे जला दिया जाता है। इतना ही नहीं इसके बाद महिला के मुंह पर कालिख भी पोती जाती थी और फिर लोगों के बीच उसे शर्मिंदा भी किया जाता था। 


इस कुप्रथा को देखते हुए इंडोनेशिया के शहरी इलाकों में इसको सख्ती से बंद कर दिया है लेकिन दूर-दराज के पीछड़े गांवों में इस प्रथा को आज भी निभाया जाता है। जो सिर्फ महिलाएं ही झेल रही हैं। पुरुष इस अजीब परंपरा की आड़ में महिलाओं को शारीरिक यातनाएं दे रहे हैं। 
 

Content Writer

Priya verma