पत्नी में ये 8 गुण चाहतें है सभी भारतीय पुरूष

punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2017 - 10:26 AM (IST)

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : भारतीय परंपरा में शादी का बहुत महत्व है। यहां शादी में कई रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। वैसे तो आजकल का जमाना बदल चुका है और युवा पीढ़ी की सोच में भी काफी बदलाव आया है लेकिन फिर भी भारतीय पुरूष अपनी पत्नियों में कुछ गुण चाहते हैं जो उनके परिवार के लिए जरूरी होते हैं। आइए जानिए हर भारतीय पुरूष अपनी पत्नी में क्या गुण देखना चाहते हैं।

1. खाना पकाए
हर पुरूष चाहता है कि उसकी पत्नी को अच्छा खाना पकाना आता हो। भारतीय परंपरा के अनुसार पति के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। ऐसे में अगर लड़की को खाना पकाना नहीं आता तो पति-पत्नी के बीच गहरा रिश्ता नहीं बन पाता। 

2. मां के साथ रहे
भारतीय लड़के खुद चाहे रिश्तों की अहमियत न जानते हों लेकिन उन्हें पत्नी ऐसी चाहिए जो उनके परिवार के साथ घुल-मिल कर रहे और उसकी मां को खुब प्यार और सम्मान दें।

3. क्रिकेट की तारीफ
लड़कों को क्रिकेट देखना बहुत पसंद होता है। ऐसे में उन्हें लड़कियां भी ऐसी पसंद होती है जिन्हें क्रिकेट पसंद हो और जब भी पति क्रिकेट देखे तो पत्नी भी उस समय उनका साथ दे।

4. परंपराएं निभाए
शादी के बाद कई रीति-रिवाज आते हैं और हर परिवार की अपनी परंपराएं होती हैं जिन्हें महिलाओं को निभाना पड़ता है। इस तरह हर पुरूष यही चाहता है कि उसकी पत्नी उनके परिवार के रिवाजों को सही तरीके से अपनाएं।

5. हंसमुख हो
सभी पुरूष यह चाहते हैं कि उनकी पत्नी हंसमुख स्वभाव की हो क्योंकि हंसी-खुशी से ही रिश्ता गहरा होता है और प्यार बना रहता है।

6. रोमांटिक हो
पति-पत्नी में प्यार ही उनके संबंध को गहरा बनाता है। ऐसे में हर मर्द की यही ख्वाहिश होती है कि उनकी पत्नी रोमांटिक हो और पति को अपने प्यार से खुश रखे।

7. बच्‍चों से प्‍यार करे
भारतीय ऐसी पत्‍नी चाहते हैं जिसे बच्‍चों से प्‍यार हो और शादी के तुरंत बाद ही मां बनने के लिए तैयार हो जाए। 

8. आलसी न हो
पति अपनी पत्नी में आलस पसंद नहीं करते। सभी मर्द यह चाहते हैं कि उनकी पत्नी हर काम फटाफट करे और किसी भी चीज में आलस न दिखाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static