ऐतिहासिक! स्वतंत्रता दिवस की 75वें वर्षगांठ पर टाइम्स स्क्वायर पर फहराया गया भारत का सबसे बड़ा तिरंगा

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 04:17 PM (IST)

भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया गया। इतना ही नहीं इस दौरान 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए गए। 

जानिए, टाइम्स स्क्वायर पर फहराए गए तिरंगे की खासियत
भारतीय समुदाय के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन- न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कनेक्टिकट (एफआईए- एनवाई एनजे सीटी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा 6 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा 25 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर फहराया गया। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल ने तिरंगा फहराया।

 तिरंगा फहराए जाने की यह परंपरा रहेगी बरकरार
वहीं, FIA के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने  बताया कि हम इस परंपरा को जारी रखना चाहते हैं। इस साल, हमने टाइम्स स्क्वायर पर अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Empire State Building (@empirestatebldg)

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी फहराया गया था तिरंगा
बता दें कि एफआईए ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन(FIA) ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा टाइम्स स्क्वायर पर फहराया था और यह पहला मौका था जब टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया गया था। FIA के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने कहा कि हमारे संगठन ने तय किया है कि हम हर साल टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराएंगे, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन का एक विशिष्ट महत्व है। 

रणधीर जायसवाल ने फहराया तिरंगा
इस शानदार आयोजन पर न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर भारतीय मूल के अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी जिन्होंने इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता है और 17 वर्षीय समीर बनर्जी को सम्मानित किया गया। समीर बनर्जी ने पिछले महीने ही विंबलडन बॉयज का एकल फाइनल जीतकर इतिहास रचा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static