बजट 2019 से महिलाओं को हुआ कितना फायदा-नुकसान, पढ़िए पूरी डिटेल

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2019 - 07:39 PM (IST)

संसद में पेश किया गया बजट न केवल महिलाओं बल्कि देश के इतिहास के लिए बहुत खास रहा। आज संसद में 49 साल बाद दूसरी बार महिला ने बजट पेश किया हैं। इससे पहले 28 फरवरी 1970 को प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री इंदिरा गांधी ने केंद्रीय बजट पेश किया था। बजट पेश करने से पहले बताया गया कि बजट अब ब्रीफकेस में नहीं बल्कि लाल मखलमी कपड़े में आएगा, जिसे ' बही खाता ' का नाम दिया  जाएगा। 

महिलाओं को इस बजट से जितनी उम्मीद थी उतना ही इस बजट में महिलाओं पर जोर दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान महिलाओं के लिए खास ऐलान किए हैं। उन्होने कहा कि 'इस चुनाव में महिलाओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। 78 महिला सांसद चुनी गई हैं, जो अपने आप में एक रेकॉर्ड है।' 

महिला लीडरशिप को मिलेगी पहल 

निर्मला सीतारमण ने कहा कि ग्रामीण अर्थवयवस्था में महिलाओं की भागीदारी एक सुनहरी कहानी हैं। महिलाओं की भूमिका को बढ़ाना देना चाहिए। इसलिए महिला केंद्रित पॉलिसी के तहत महिला लीडरशिप को आगे लाया जाएगा। 

PunjabKesari

लांच होगी नारी योजना

महिलाओं के लिए नारी तू नारायणी योजना लॉन्च की जाएगी। जिसके तहत एक कमेटी बनेगी जो देश के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर सुझाव देगी। 

 

लोन में होगी आसानी

मुद्रा योजना के तहत स्वंय सहायता समूह में शामिल हर महिला को 1 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। इसे साथ ही जनधन खाते में महिलाओं को 5 हजार तक के ओवरड्राफ्ट की भी अनुमति हैं। 

PunjabKesari

स्टेंडअप इंडिया में महिलाओं को मिलेगा फायदा

सरकार की स्टेंडअप इंडिया स्कीम में अनुसूचित जाति व जनजाति के साथ महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। महिला आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना है इसलिए इसके साथ ही स्टार्टअप स्कीम को भी पहल दी जा रही हैं। इतना ही नही स्टार्टअप के लिए टीवी चैनल भी शुरु किए जाएगें। 15वें वित्तीय आयोग के तहत महिलाओं के लिए अलग से स्कीम निकाली जाएगी। 

PunjabKesari

सोना हुआ महंगा

एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए कई तरह के ऐलान किए गए है वहीं सोने पर शुल्क 10 फीसदी से बढ़कर 12.5 हो गया हैं। इससे महिलाओं को थोड़ी सी दिक्कत हो सकती हैं। वहीं पेट्रोल व डीजल पर 1 रुपए अतिरिक्त सेस लगाया जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static