ये टिप्स अपना लेंगे तो दूर हो जाएंगे घर के सारे वास्तुदोष

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 01:52 PM (IST)

डरावने सपनें आना, आर्थिक तंगी, बिजनेस में घाटा और रोज-रोज पति-पत्नी में झगड़ों का कारण वास्तुदोष हो सकता है। जी हां, घर में वास्तु दोष हो तो बनते-बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। वहीं इसका असर आपकी सेहत और रिश्ते पर भी पड़ता है। अगर आप वास्तुशास्त्र में विश्वास रखते हैं तो आज हम आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप घर में सुख-समृद्धि बनाए रख सकते हैं।

घर में रखें अष्टविनायक की मूर्ति

भगवान गणेश बुद्धि और समृद्धि के देवता है। घर या ऑफिस में उनकी मूर्ति रखने से सफलता में आ रही रुकावट दूर होती है। इससे घर में सुख-शांति भी आती है।

PunjabKesari

पेड़-पौधों की देखभाल

शास्तों के अनुसार, पेड़ लगाने व उनका सही रख-रखाव करने से तनाव दूर होता है और इससे ग्रह भी शांत होते हैं।

घर में ना रखें टूटे-फूटे बर्तन

माना जाता है कि घर में टूटे-बर्तन रखने पर महालक्ष्मी नाराज हो जाती है और इससे गरीबी आती है।

घर के वास्तुदोष यूं करें खत्म

बुधवार को हरे रंग की कोई तस्वीर लाकर घर के मेनगेट के पास या सामने स्थापित करें। मान्यता है कि इससे घर के सभी वास्तुदोष दूर होते हैं।

ऑफिस में ना रखें रुके हुए पेन

घर या ऑफिस में कभी भी टूटे या बंद पेन ना रखें। माना जाता है कि इससे करियर में परेशानी आती है।

छत पर जरूर जलाएं एक दीपक

घर की छत पर भी एक दीपक या लाइट्स जलानी चाहिए। मान्यता है कि इससे आसपास का अंधकार और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती।

PunjabKesari

मंदिर को साफ रखना

घर के मंदिर में मूर्तियां और पूजा का सामान सही ढंग से सजा हुआ होना चाहिए। माना जाता है कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कुंडली दोष शांत होता है।

बेडरूम में लगा है शीशा तो...

कमरे में बेड के सामने शीशा लगा है तो रात को सोते समय उसे ढंक दें। वास्तु के अनुसार, सोते समय शीशे में प्रतिबिंब दिखना अशुभ होता है। इसके अलावा बाथरूम के गेट के सामने लगा आईना या कांच अशुभ माना जाता है।

तुलसी के पानी से स्नान करना

पानी में तुलसी के कुछ पत्ते डालकर नहाने से सभी यज्ञों और तीर्थों में स्नान करने जितना पवित्र माना जाता है।

फूंक मारकर ना बुझाएं मोमबत्ती

अग्नि को देवता माना जाता है इसलिए कभी भी दीए, मोमबत्ती या माचिस को फूंक मारकर नहीं बुझाना चाहिए। तीली को भी पैरों से न बुझाएं। ऐसा करना अशुभ होता है।

मेन गेट पर लगाएं बंदनवार

मेन गेट के ऊपर बंदनवार लगाना शुभ होता है। अगर बंदनवार अशोक या आम के पत्तों का बना हो तो वो बहुत शुभ रहेगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static