घर पर लगाएं 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर, सफलता चूमेगी आपके कदम

punjabkesari.in Tuesday, May 11, 2021 - 11:02 AM (IST)

कई बार बहुत मेहनत करने पर भी सही फल नहीं मिल पाता है। इसके पीछे का कारण घर का वास्तुदोष हो सकता है। इसके कारण सफलता व तरक्की के रास्ते में बांधा आने के साथ घर में तनाव बढ़ने लगता है। मगर आप घर का वास्तु बिना तोड़-फोड़ किए भी ठीक कर सकते हैं। जी हां, वास्तुशास्त्र में 7 अंक व सफेद घोड़ों का विशेष महत्व है। ऐसे में घर पर सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाने से वास्तुदोष व जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पा सकती है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

वास्तु में 7 अंक का महत्व

वास्तु शास्त्र में 7 अंक को बहुत महत्व दिया जाता है। इसे शुभता का प्रतीक और फलदायी माना जाता है। वहीं 7 की संख्या सप्त ऋषि, इंद्र धनुष के सात रंग, सात फेरे आदि बातों से भी  संबंध रखता है। ऐसे में वे बेहद शुभ माने गए है। तो चलिए जाते हैं सात सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाने के फायदे...

सफलता और तरक्की दिलाए

वास्तु के अनुसार, दौड़ता हुआ घोड़ा सफलता, गति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसकी तस्वीर घर में लगाने से तरक्की व सफलता के रास्ते खुलते है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है।

PunjabKesari

कारोबार में मिलेगा तरक्की

अपने कार्यक्षेत्र पर भागते हुए 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाएं।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ इससे कारोबार में तरक्की होगी। अगर आप घर पर काम कर रहे हैं तो इस तस्वीर को पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं। वहीं ऑफिस व दुकान की दक्षिण दिशा पर इस तस्वीर को लगाएं। साथ ही घोडो़ं का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर हो। 

आर्थिक परेशानी होगी दूर

घर में ऐसी जगह पर भागते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं।‌ इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर ऐसी जगह लगाएं जहां से सभी को आसानी से दिखें। इससे आर्थिक परेशानी दूर होकर धन लाभ होगा। साथ ही घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन होगा।

PunjabKesari

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

घर में नेगेटिविटी होने से बनते-बनते काम बिगड़ने लगते हैं। साथ ही घर का माहौल अशांत रहता है। ऐसे में घर के लिविंग रूम में सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाएं। इससे सारी नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। ‌


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static