आज से अगले 7 दिन जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत– अलर्ट जारी

punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 12:56 PM (IST)

नारी डेस्क:  देश के कई हिस्सों में जहां तेज गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक देकर राहत पहुंचाई है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक नया अलर्ट जारी किया है जिसमें बताया गया है कि 14 जून से 20 जून तक देश के कई राज्यों में तेज बारिश होने वाली है। आने वाले 7 दिन कई राज्यों के लिए बारिश से भीगे और गर्मी से राहत देने वाले साबित हो सकते हैं।

 इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना है, उनमें शामिल हैं- दक्षिण भारत के राज्य केरल, कर्नाटक (तटीय और आंतरिक दोनों हिस्से), तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और कराईकल  यहां 14 से 20 जून तक लगातार भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी चल सकते हैं।

PunjabKesari

 पश्चिम भारत के राज्य

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात 14 से 17 जून तक इन क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश हो सकती है।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत

विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार 15 से 19 जून के बीच इन राज्यों में तेज बारिश के आसार हैं।  बिहार में 19 जून को विशेष रूप से भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत के राज्य

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड 14 से 19 जून तक इन राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है। धूलभरी आंधी और तेज तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है, जिसमें हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।

ये भी पढ़ें: राजा की हत्या: सोनम ने 7 बार बनाई थी साजिश,  2 प्लान हो जाते सफल तो ना जाती राजा की जान

 हल्की से मध्यम बारिश कहां-कहां होगी?

कुछ राज्यों में बारिश थोड़ी हल्की या मध्यम स्तर की हो सकती है, लेकिन फिर भी इससे गर्मी से राहत जरूर मिलेगी- मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 14-15 जून को बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 14 से 17 जून के बीच आंधी और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 16 और 17 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं।

PunjabKesari

 राजस्थान में क्या रहेगा मौसम का मिजाज?

राजस्थान में भले ही मानसून की आधिकारिक एंट्री न हुई हो, लेकिन यहां के लोगों को भी गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है। आज से अगले 6 दिन तक राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई जगह बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। इसके चलते गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम हो सकता है।

IMD का सुझाव: रहें सतर्क और अपडेटेड

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि

मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।

किसान मौसम की स्थिति के अनुसार फसलों और सिंचाई की योजना बनाएं।

तेज आंधी या बिजली के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें।

राहत के संकेत, लेकिन सतर्कता जरूरी

मानसून की धीमी लेकिन प्रभावी दस्तक ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत की उम्मीद दी है। हालांकि कुछ राज्यों में भारी बारिश से जलभराव, बाढ़ या तूफान जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

PunjabKesari

इस हफ्ते मौसम का मिजाज बदलने वाला है - कहीं बारिश की ठंडक, तो कहीं तूफानी हवाओं की चेतावनी। आपके इलाके का मौसम कैसा रहेगा, इसके लिए IMD की वेबसाइट या स्थानीय समाचार अपडेट्स पर ध्यान बनाए रखें।

  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static