लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए कितना ऐज गैप सही? साइंस क्या कहती है

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 03:47 PM (IST)

नारी डेस्क:  हम अक्सर सुनते हैं कि प्यार में उम्र मायने नहीं रखती। फिल्मों और असल जिंदगी की कहानियां भी यही सिखाती हैं कि जब दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो उम्र, कद या शक्ल जैसी बातें पीछे छूट जाती हैं। लेकिन फिर भी मन में एक सवाल जरूर आता है क्या सच में उम्र का फर्क रिश्ते पर असर नहीं डालता? और क्या लंबे और खुशहाल रिश्ते के लिए कोई “परफेक्ट ऐज गैप” होता है?

इस बारे में साइंस क्या कहती है?

वैज्ञानिकों ने भी इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश की है। साल 2018 में Journal of Population Economics में प्रकाशित एक स्टडी में ऑस्ट्रेलिया के 3,000 से ज्यादा कपल्स पर रिसर्च की गई। इन कपल्स को कई सालों तक ट्रैक किया गया, ताकि यह समझा जा सके कि पार्टनर्स के बीच उम्र का अंतर उनके रिश्ते की संतुष्टि पर कैसे असर डालता है।

ये होते हैं Toxic Relationship के संकेत, कहीं आप भी तो नहीं फंसे ऐसे रिश्ते में?

रिसर्च में क्या सामने आया?

स्टडी के मुताबिक, जैसे-जैसे पार्टनर्स के बीच उम्र का अंतर बढ़ता है, वैसे-वैसे समय के साथ रिश्ते की संतुष्टि कम होने लगती है। बड़े ऐज गैप वाले कपल्स में अक्सर इन बातों पर मतभेद ज्यादा देखने को मिले

लाइफस्टाइल में फर्क

भावनात्मक जरूरतें

भविष्य की प्लानिंग

एनर्जी लेवल

ये भी पढ़ें:  स्टारडम मिला, मगर सुकून नहीं… जानिए हेलेन की अनकही दास्तां

करियर और सोशल लाइफ

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ज्यादा उम्र के अंतर वाले रिश्ते सफल नहीं हो सकते। लेकिन यह जरूर पाया गया कि उम्र का फर्क रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है।

तो फिर “परफेक्ट ऐज गैप” कितना है?

रिसर्च के अनुसार, सबसे ज्यादा स्थिर और संतुष्ट रिश्ते उन कपल्स में पाए गए जिनके बीच उम्र का अंतर 0 से 3 साल के बीच था।

PunjabKesari

इसकी वजहें भी साफ हैं

दोनों एक जैसी लाइफ स्टेज में होते हैं। करियर और फैमिली प्लानिंग को लेकर सोच मिलती-जुलती होती है। रुचियां और दिनचर्या में समानता होती है। तालमेल बनाना आसान होता है। स्टडी में यह भी पाया गया कि 6 से 10 साल का ऐज गैप होने पर समय के साथ संतुष्टि तेजी से कम हो सकती है, खासकर अगर अंतर 7 साल से ज्यादा हो।

पुरुष ज्यादा बड़े हों तो क्या फर्क पड़ता है?

रिसर्च में यह भी सामने आया कि अगर पुरुष उम्र में बड़े हों, तो शुरुआत में रिश्ते की संतुष्टि ज्यादा हो सकती है। लेकिन समय के साथ यह संतुष्टि तेजी से घट सकती है। वहीं, उम्र में बड़े पति वाली महिलाओं ने कुल मिलाकर कम संतुष्टि की रिपोर्ट दी।

क्या बड़े ऐज गैप वाले रिश्ते सफल नहीं हो सकते?

बिल्कुल ऐसा नहीं है। आंकड़े सिर्फ एक ट्रेंड दिखाते हैं, हर रिश्ता अलग होता है। आपसी समझ, सम्मान, बातचीत और भरोसा किसी भी रिश्ते की असली नींव होते हैं। अगर ये मजबूत हैं, तो उम्र का फर्क उतना मायने नहीं रखता। साइंस के मुताबिक 0 से 3 साल का ऐज गैप रिश्तों के लिए ज्यादा स्थिर माना गया है, लेकिन असल जिंदगी में रिश्ते सिर्फ आंकड़ों से नहीं चलते। सही तालमेल, इमोशनल मैच्योरिटी और आपसी सम्मान ही किसी भी रिश्ते को लंबा और खुशहाल बनाते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static