आइसक्रीम पकौड़ा
punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2016 - 01:49 PM (IST)

सर्दी के मौसम में पकौडे बहुत टेस्टी लगते हैं लकिन इस मौसम में आइक्रीम खाने का मजा भी दोगुना होता है। आज हम आपको सर्दी के मौसम में स्पैशल आइसक्रीम पकौड़ा बनाने की आसान विधि बता रहे हैं।
सामग्री
- 2 कप कॉर्नफ्लैक्स(चूरा)
- 2 कप केक(चूरा)
- तेल(तलने के लिए)
- 1 चेरी
- 2 स्कूब आइसक्रीम
- 3 चम्मच चॉकलेट सॉस
विधि
1. आइसक्रीम क्रीम को 3 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें।
2. अब केक और कॉर्नफ्लैक्स का चूरा मिला लें।
3. फ्रिजर में से आइसक्रीम निकाल कर इस चूरे में लपेट कर 2 घंटे के लिए दोबारा फ्रिजर में रख दें।
4. इसके बाद मैदे को पानी के साथ गाढ़ा घोल बना दें।
5. पूरे 2 घंटे बाद आइसक्रीम को बाहर निकाल कर मैदे के घोल में डुबोकर दोबारा फ्रिजर में रख दें।
6. कड़ाही में तेल गर्म करके फ्रिजर में से आइसक्रीम निकाल कर डीप फ्राई करें।
7. अब आइसक्रीम पकौड़े को काटकर इसके ऊपर चॉकलेट सॉस और चेरी डाल दें।
8. इसे सर्व करें।