'मैंने भागकर शादी नहीं की...', स्टेज पर सबके सामने रोई भाग्यश्री, बताया अपनी शादी का सच...

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 01:19 PM (IST)

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस भाग्यश्री के बारे में अक्सर यही सुना गया है कि उन्होंने अपने पति हिमालय दासानी के साथ भागकर शादी की लेकिन यह सच नहीं है। आखिर क्या है भाग्यश्री की शादी का सच यह खुद एक्ट्रेस ने नेशनल टीवी पर बताया। दरअसल, वो पति हिमालय दासानी के साथ रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आ रही है जोकि स्टार प्लस में दिखाया जा रहा है। शो में जोड़ियों की फिर से शादी करवाई गई। इस दौरान भाग्यश्री वे अपनी शादी का सच बताया कि उन्होंने भागकर शादी नहीं की। अपनी शादी की बात करते वक्त एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो जाती है।

 

'मैंने भागकर शादी नहीं की' : भाग्यश्री

इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें भाग्यश्री कहती है कि, “मेरी शादी में मेरे परिवार से कोई नहीं था, और मेरे पति के साथ भी ऐसा ही था। जब मैंने अपने माता-पिता से कहा कि मैं उससे शादी करना चाहती हूं, तो वे नहीं माने। वे कहती हैं, ‘बच्चों के लिए मां-बाप के सपने होते हैं, पर बच्चों के भी कुछ सपने होते हैं, बच्चों को भी कभी-कभी अपने सपने जीने देने का मौका देना चाहिए. उन्हें अपनी जिंदगी आगे खुद ही जीनी है. जब मीडिया और लोग कहते हैं कि मैंने शादी भाग कर की है तो मैं गुस्से से भर जाती हूं.’

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

आगे एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने हिमालय के साथ भागकर शादी नहीं की थी। एक मंदिर में दोनों ने शादी की थी। एक्ट्रेस के परिवारवाले उनकी शादी के खिलाफ थे। वे महाराष्ट्र के एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वे परिवार की बड़ी बेटी हैं.
शो के दौरान भाग्यश्री ने अपनी लव स्टोरी भी बताई और कि जब वो कॉलेज जाती थी तब पूरा ट्रैफिक रूक जाता था। भाग्यश्री कॉलेज के दिन को याद करते हुए कहती हैं कि ‘जब मैं कॉलेज जाती थी तब ट्रैफिक रुक जाता था। सारे दरवाजे खुल जाते थे और सारा ट्रैफिक बंद हो जाता था बस इस कारण की मैं इनकी गर्लफ्रेंड हूं।

 

भाग्यश्री ने याद किए अपने कॉलेज के दिन

वही शो के होस्ट मनीष पॉल हैरान होते हुए भाग्यश्री के पति हिमालय से कहते हैं ‘क्या बात आप ट्रैफिक रोक देते थे’। वो जवाब देते हुए कहते हैं ‘रोड पर बैठ नहीं सकता था कोई’। इसी के साथ भाग्यश्री आगे कहती हैं ‘इनकी वहां मौजूदगी की जरुरत भी नहीं थी, इनके बंदे थे बहुत सारे’।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

इसी के साथ हिमालय शो में बताते हैं कि ‘हमारी शादी को भले सालों हो गए हो लेकिन उनका हनीमून अभी तक चल रहा है’। वहीं हिमालय की इस बात पर मजाक करते हुए मनीष पॉल कहते हैं ‘फिर तीसरा बच्चा कब कर रहे हो’।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

बता दें कि साल 1990 में भाग्यश्री ने हिमालय के साथ शादी की थी और आज दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static