तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद किसके लिए भावुक हुए Rajpal Yadav?

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 11:01 AM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स तक, हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। 5 फरवरी को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, जिसके बाद अदालत से उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल गई।

पत्नी राधा को कहा धन्यवाद, हुए भावुक

इस मुश्किल दौर में राजपाल यादव को अपने परिवार का पूरा साथ मिला। जेल से बाहर आने के बाद अभिनेता ने अपनी पत्नी राधा यादव के लिए आभार जताया और भावुक होते नजर आए। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी पत्नी ने पूरे परिवार को एकजुट रखा और हर हाल में उनका साथ दिया।

PunjabKesari

कई जन्म भी लूं तो कर्ज नहीं चुका पाऊंगा

रिपोर्ट के अनुसार, राजपाल यादव ने कहा, अगर मैं कई बार जन्म भी लूं, तो भी मैं उनका कर्ज नहीं चुका पाऊंगा। उन्होंने हर मुश्किल घड़ी में मेरा साथ दिया। यह कहते हुए अभिनेता काफी भावुक दिखाई दिए।

चेक बाउंस केस पर क्या बोले राजपाल?

चेक बाउंस मामले को लेकर राजपाल यादव ने साफ किया कि यह केस अभी अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे और जल्द ही अपनी कानूनी टीम के साथ सभी तथ्यों और सबूतों के साथ मीडिया के सामने अपना पक्ष रखेंगे।

यें भी पढ़ें : Kidney Patients Alert! किडनी खराब है तो न खाएं ये फल

 

जेल में बिताया सबसे कठिन समय

राजपाल ने बताया कि जेल में उनके लिए सबसे कठिन समय परिवार से दूर रहना था। हालांकि उन्होंने खुद को संभालने के लिए एक रूटीन बना लिया था। उन्होंने कहा कि वह सुबह जल्दी उठते थे, सांस से जुड़े व्यायाम करते थे और मानसिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते थे।

जल्द ही लौटेंगे शूटिंग पर

राजपाल यादव ने भरोसा दिलाया कि वह अदालत के हर आदेश का सम्मान करेंगे और कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस केस के कारण उनका शूटिंग शेड्यूल प्रभावित हुआ है, लेकिन वह जल्द ही फिल्मों की शूटिंग पर लौटेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static