स्मार्ट तरीके से किचन का हर कोना करें इस्तेमाल

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2017 - 03:06 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: रसोई का साफ सुधरा और हवादार होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही रसोई का सामान भी बहुत होता है। बर्तन और राशन अलावा बहुत सारा सामान रसोई में स्टोर करना पड़ता है। रसोई में हर जगह सामान फैलाने से अच्छा है कि इसके हर कोने का बाखूबी इस्तेमाल कर लिया जाए। आप कुछ स्मार्ट टिप से भी अपनी किचन को अच्छे तरीके से मैनेज कर सकते हैं। जिससे सारा सामान आसानी से आपकी रसोई में ही समा जाएगा। 

1. दीवारों पर भी बनाएं कपबोर्ड
किचन की खाली दीवारों पर जहां पर छोटे-छोटे कप बोर्ड बनाकर इनमें सामान रखा जा सकता है। इससे सामान भी संभाला जाएगा और आपकी रसोई भी साफ सुथरी दिखेंगी। 

2. जरूरत के अनुसार रखें सामान
किचन में फालतू का सामान रखने से अच्छा है कि सामान उतना ही रखें जितनी जरूरत हो। अपनी सुविधा के हिसाब से ही चीजें इक्टठी करें। बिना किसी कारण रसोई के सामान की खरीददारी न करें। बड़ी चीजें पीछे और छोटी चीजे हमेशा आगे रखें। 

3. सिंक के कोने भी करें इस्तेमाल़
रसोई में बाहर पड़ा कूड़ा अच्छा नही लगता। इसके लिए आप सिंक के नीचे की जगह को कवर करके वहां पर डस्टबिन रखें। 

4. कैबिनेट
सैल्फ के नीचे कैबिनेट जरूर बनवाएं। इसमें आप जरूरत का सारा सामान रख सकते हैं। रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजोें को वहां रखें,जहां आप आसानी से ढूंढ सकें। 

5. होल्डर
ऐसी चीजे जिनको टांगा जा सकता है,उनके लिए किचन में फोल्डर लगवाएं। इससे आपको झुकना भी नहीं पडेगा। 

6. डाइनिंग टेबल 
आप चाहते हैं कि परिवार के सदस्य खाना रसोई में ही खाएं तो आप फोल्डिग टेबल भी कर सकते हैं। ऐसे टेबल बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा और भी बहुत सा सामान होता है जिसके आप आसानी से रसोई में ही रख सकत हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static