सही तरह स्टोर करेंगे तो किचन की ये चीजें नहीं होगी खराब

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 06:05 PM (IST)

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन):  रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को संभालने के लिए औरते हर समय चिंता में रहती हैं कि कहीं ये खराब न हो जाएं। हम लोग अक्सर सोचते है कि दुकानदारों के पास ये चीजें कैसे ठीक रह जाती हैं। हम आपको बता दें कि कुछ चीजें ऐसी भी है जो जल्दी खराब नहीं होती। आप इनको संभाल के साथ कॉफी समय तक ठीक रख सकते हैं। 


1. चावल
चावल को अगर सही तरीके के साथ स्टोर करके रखा जाए तो यह खराब नहीं होते। सफेद चावलों को ऑक्सीजन फ्री कंटेनर में भर कर रखा जाएं तो इसे सालों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 

2. शहद
शहद हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। शहद की खासियत यह है कि यह कभी खराब नहीं होता। जितना पुराना शहद होगा सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होगा लेकिन यह नियम सिर्फ शुद्ध शहद पर लागू होता है। 
 

3. नमक
नमक ऐसी चीज है जिसका बैलेंस होना बहुत जरूरी है। कम हो तो स्वाद नहीं रहता ज्यादा हो तो कड़वाहट पैदा कर देता है। इसके साफ सूखी जगह पर रखा जाए तो यह कभी खराब नहीं होता।  
 

4. चीनी
चीनी को गीला होने से बचाने के लिए हमेशा डिब्बे में बंज करके रखें। चीनी को संभाल कर रखा जाए तो यह खराब नहीं होती। 
 

5. सोया सॉस
सोया सॉस का इस्तेमाल फास्ट फूड में होता है। यह खराब नहीं होती। इसे लंबे समय के लिए स्टोर करके रखा जा सकता है। 
 

6. पाउडर मिल्‍क
पाउडर वाले दूध में मिलावट न की गई हो तो यह बहुत देर तक खराब नहीं होता। यह फ्रैश दूध से ज्यादा अच्छा होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static