एक्सरसाइज से नहीं, इन घरेलू चीजों से घटाएं आर्म्स फैट

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 03:57 PM (IST)

कुछ महिलाओं की आर्म्स फैट बहुत ज्यादा होती है। आर्म्स के बढ़े हुए फैट के कारण वह कई बार दूसरों के सामने हाफ स्लीव्स पहने से हिचकिचाती है। अपनी इस हिचकिचाहट के कारण महिलाएं अपनी मनपसंद आउटफिटस भी नहीं पहन पाती। अगर आप भी आर्म्स फैट से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू चीजें बताएंगे जो आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं। इन घेरलू चीजों को लगाने से कोई साइड इफेक्‍ट्स भी नहीं होगा। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो आर्म्स फैट को कुछ ही दिनों में कम कर देगा। 


1. हॉट टॉवल ट्रीटमेंट
आर्म्स फैट को कम करने के लिए हॉट टॉवल ट्रीटमेंट बहुत फायदेमंद है। हॉट टॉवल ट्रीटमेंट करने के लिए सबसे पहले 1 पैन में पानी को उबाल ले। फिर गर्म पानी में टॉवल डालें। इसके बाद पानी को अच्छे निचोड़ने के बाद आर्म्स पर लगाएं। आर्म्स की फैट को बर्न कम करने के लिए 3 से 4 बार इस प्रकिया को दोहराए। अगर आप हॉट टॉवल ट्रीटमेंट को रात में करेंगे तो फायदा जल्दी होगा।

 

2. हल्‍दी 
1 टीपस्पून हल्दी में 1 टेबलस्पून दही और 1 टेबलस्पून बेसन डालकर मिक्स करें। अब इस पेस्ट को आर्म्स में लगाकर 20 मिनट के लिए एेसा ही छोड़ने दें। इसके बाद इस पैक को ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को लगाने से फैट जल्द बर्न हो जाएगी। 

 

3. ग्लिसरीन
1 टेबलस्पून ग्लिसरीन में आधा चम्मच नमक मिलाकर एक पेस्ट लागाएं। इसको 20 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में 3 से 4 बार लगाए। आर्म्स फैट घटने के साथ ही त्वचा में चमक भी आएगी। 

 

4. दूध
आर्म्स फैट कम करने के लिए दूध का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 1 टेबलस्पून दूध में 1 टेबलस्पून शहद को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसको सर्कुलर मोशम में 10 मिनट के लिए लगाएं। 10 मिनट के बाद इसको गुनगुने पानी के साथ धो दें। एेसा करने से कुछ ही दिनों में फैट कम होगा। 

 

5. अंडा
आर्म्स में जमा फैट को कम करने के लिए अंडा के सफेद भाद में 1 चम्मच दूध, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बानाएं। इस पेस्ट को आर्म्स पर लगाएं। आधे घंटे के बाद इसको गुनगुने पानी से धो लें। रोजना इस पेस्ट को लगाने से फायदा मिलेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static