मेकअप प्रोडक्ट्स को रखना है लंबे समय सेफ तो फ्रिज में करें स्टोर

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2019 - 12:23 PM (IST)

आपने अक्सर देखा होगा कि कई लड़कियां अपने मेकअप का बहुत सारा सामान फ्रिज में रखती हैं। यह देखकर आपको भले ही हैरानी हो लेकिन मेकअप का कुछ सामान फ्रिज में रखने से वह ज्यादा समय पर फ्रैश और वेलिड रहता है। साथ ही उन्हें फ्रिज में रखने से उनपर बैक्टीरिया भी नहीं होते और उनका आकार व रंग भी सहा रहता है। हालांकि आपको यह भी पता होना चाहिए कि कौन-सा प्रोडक्ट्स फ्रिज में रखना चाहिए और किसे नहीं।

 

मॉश्चराइजर और लोशन क्रीम

मॉश्चराइजर और लोशन क्रीम को मौसम के तापमान अनुसार फ्रीज में रखना चाहिए। गर्मियों में इन्हें फ्रिज में रखना ही बेहतर होगा लेकिन ठंड के समय इसे फ्रीज में नहीं रखना चाहिए।

PunjabKesari

परफ्यूम

परफ्यूम को हमेशा ठंडे और सूखे स्थान पर ही रखना चाहिए और फ्रिज इसके लिए सबसे अच्छी जगह है। फ्रिज में रखने से परफ्यूम की शैल्फ लाइफ बढ़ जाती है।

आई क्रीम

आंखों के नीचे कोल्डक्रीम लगाने से स्किन तरोताजा हो जाती है और यह त्वचा को नर्म भी रखती है। मगर क्या आप जानते हैं आंखों के नीचे लगाने वाली क्रीम को भी फ्रिज में रखना चाहिए। इससे ना सिर्फ आखों की सूजन कम होती है बल्कि इससे रक्त वाहिकाएं भी संकुचित होती हैं।

लिपस्टिक

बहुत अधिक गर्मी के कारण लिपस्टिक पिघलने का खतरा बना रहता है, जिसके कारण इसका रंग भी खराब होने लगता है। ऐसे में आपको अपनी लिपस्टिक हमेशा फ्रिज में रखनी चाहिए, ताकि यह पिघले नहीं। ठंडे स्थाम में रखने से लिपस्टिक में नमी बनी रहती है।

फेशियल मास्क

फेशियल मास्क को हमेशा फ्रिज में रखना चाहिए। दरअसल, इसमें कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं, जो बाहरी तापमान अधिक होने के कारण नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में लंबे समय पर फेशियल मास्क को फ्रेश रखने के लिए इसे फ्रिज में रखना ही बेहतर होगा।

PunjabKesari

विटामिन-सी युक्त प्रोडक्ट्स

विटामिन सी युक्त प्रोडक्ट्स को भी फ्रिज के अंदर ही रखना चाहिए। इसके अलावा ऐसे प्रोडक्ट्स, जिनमें सक्रिय घटक जैसे विटामिन-सी रेटिनॉल और पेप्टाइड हो, उन्हें फ्रिज में रखना चाहिए क्योंकि ज्यादा तापमान के कारण इनकी आणविक संरचना में परिवर्तन आ जाता है, जिसके कारण ये जल्दी खराब हो जाते हैं।

नेल पॉलिश

नेल पॉलिश लगाना तो हर लड़की को पसंद होता है लेकिन यह जल्दी सूख जाती है और कुछ नेल पॉलिश का तो रंग भी खराब हो जाता है। ऐसे में इसे फ्रिज में रखना ही आपके लिए बेहतर ऑप्शन होगा क्योंकि इससे इसका रंग खराब नहीं होता और यह उड़ती भी नहीं है।

आर्गेनिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स

आर्गेनिक प्रोडक्ट्स को भी फ्रिज में रखना ज्यादा बेहतर होता है। ज्यादातर आर्गेनिक प्रोडक्ट्स में प्रिजर्वेटिव नहीं होते। ऐसे में इन्हें फ्रिज में ही स्टोर करना चाहिए, ताकि वह लंबे समय पर ताजा रहें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static