बच्चे के लिए बनाएं होममेड बादाम काजल, नहीं होगा कोई Side Effect

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 03:19 PM (IST)

आंखों को सुंदर दिखाने के लिए लड़कियां काजल का इस्तेमाल करती है। मगर इससे खूबसूरती के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने व इससे जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आप इसे अपने बच्चे को भी लगा सकती है। मगर मार्किट से मिलने वाले काजल में कैमिकल होने से बच्चे की आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आप इसे बादाम से घर पर आसानी से बना सकती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि...

PunjabKesari

सामग्री: 

बादाम- 2, घी, दीपक, फोर्क, बाती,चम्मच

अगर आप अधिक मात्रा में काजल बनाना चाहती है तो आप  बादाम ज्यादा ले सकती है। 

काजल बनाने की विधि:

1. सबसे पहले दीपक में बाती डालकर उसे जलाएं। 
2. उसके बाद फोर्क में बादाम लगाकर उसे जलते हुए दीये के ऊपर रखें। 
3. बादाम को चम्मच की मदद से कवर कर लें। 
4. दीये की आंच से बादाम को अच्छे से जला लें। 
5. बादाम के जलने से चम्मच पर काजल बनना शुरू हो जाएगा। 

PunjabKesari
6. इसी तरह दूसरे बादाम से भी काजल बना लें। 
7. फिर चम्मच पर लगे काजल को साफ करके कंटेनर में भरें। 
8. इसमें थोड़ा सा घी डालकर मिक्स करें। 
9. लीजिए आपका काजल बन कर तैयार है। 
10. इसे आप डेली बच्चे को और खुद भी लगा सकती हैं। 

PunjabKesari

काजल लगाने के फायदे

1. बादाम से तैयार काजल को लगाने से पलकों की ग्रोथ बढ़ने में मदद मिलती है। 

2. विटामिन ए, ई, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर बादाम आंखों की रोशनी बढ़ाएगा। 

3. जिन लोगों को आंखों में जलन, खुजली की समस्या होती है। उन्हें इसका जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होकर ठंडक का अहसास होगा। 

4. इससे आंखे बड़ी व और खूबसूरत दिखाई देती है। 

5. भारत में बहुत से लोग बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इससे बच्चे के माथे, तलवे या गाल पर टिका लगा सकती है।

PunjabKesari

​बच्‍चे को काजल लगाने का तरीका...

आप इसे बच्चे को नहलाने के बाद लगा सकती है। छोटे बच्चों को कोई भी चीज जल्दी ही नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में उसे काजल लगाने के लिए सावधानी बरतें। साथ ही अगर आप अंगुली से इसे लगा रही है तो अपने नाखूनों को काट लें। नहीं तो बच्चे को नाखून लग सकता है। 


आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static