सर्जरी नहीं, जिद्दी मस्सों का इलाज करेंगे ये देसी टिप्स

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 01:21 PM (IST)

मस्से, शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं लेकिन जब यह चेहरे पर होते हैं तो लोगों का ध्यान ज्यादा आकर्षित करते हैं। मानव शरीर में मस्सा 'पेपिलोमा वायरस' की वजह से होता है। मस्सा त्वचा पर एक छोटी सी वृद्धि है जो त्वचा के हिसाब से ठोस या सॉफ्ट हो सकती है। अधिकांश मस्से बिना चिकित्सिक उपचार के 1 से 5 वर्षों में गायब हो जाते हैं लेकिन कई बार यह बढ़ते ही जाते हैं और इसे हटाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया जाता है लेकिन इन्हें बिना सर्जरी घरेलू तरीकों से भी रिमूव किया जा सकता है। आज हम आपको मस्सों से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ घरेलु उपायों के बारे में बताएंगे। 

केले का छिलका

मस्सों से छुटकारा पाने के लिए सबसे सस्ता और आसान तरीका है केले के छिलके। असल में केले के छिलके का उपयोग सदियों से चमड़ी की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जा रहा है। केले के छिलके में ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाए जाते हैं। आपको बस केले के छिलके को मस्से वाली जगह पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ देना है। इस उपाय को लगातार 10 से 15 दिनों करें, मस्सा धीरे-धीरे गायब होना शुरु हो जाएगा।

PunjabKesari, nari image, Banana Peels benefits

आलू

आलू में फेनोथिक एसिड पाया जाता है जो शरीर पर किसी भी तरह के मस्सों को दूर करने में मददगार होता है। आपको कच्चे आलू को कद्दूकस करके एक स्मूद पेस्ट तैयार करनी है। अब इस पेस्ट को दिन में 1 से 2 बार मस्से वाली जगह पर लगाना है। ऐसा करने से आप देखेंगे कि मस्से का साइज कुछ ही दिनों में कम होने लगेगा। 

घी और चूना

एक चम्मच घी में 1 चुटकी चूना मिक्स करके मस्से वाली जगह पर लगाएं। दिन में एक से दो बार इस पेस्ट को 5 से 10 मिनट के लिए मस्से पर लगाना । ध्यान रखें जलन या खुजली महसूस होने पर इसे तुरंत पानी या टिश्यू पेपर के साथ साफ कर लें। 

संतरे का छिलका

संतरे के छिलके को रोजाना मस्से पर रगड़ने से कुछ दिनों में ही मस्सा सूख कर अपने आप झड़कर गिर जाएगा। संतरे के छिलके में संतरे से ज्यादा विटामिन-सी पाया जाता है।
PunjabKesari, Moles Removal tips, Nari

अनानास

अनानास में ब्रोमेलैन नामक तत्व पाया जाता है। जो शरीर पर होने वाली एक्जिमा जैसी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए किया जाता है। मस्सों को दूर करने में भी यह काफी फायदेमंद होता है। रुई में डुबोकर अनानास के रस को रोजाना मस्सों पर लगाने से इस प्रॉब्लम छुटकारा पाया जा सकता है। 

ऐलोवेरा जैल

लोग जलन और त्वचा की कई और प्रॉब्लमज से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग करते हैं। यदि आपका मस्सा खुजली या जलन करने वाला है तो आप ऐलोवेरा जैल का इस्तेमाल जलन से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। 

अगर मस्से का साइज दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है, तो आपको डॉक्टर को अवश्य दिखा लेना चाहिए। बढ़ते साइज को रोकने के लिए सर्जरी ही एकमात्र हल हो सकता है। ध्यान रखें यदि आपकी आंख के आस-पास कहीं भी मस्सा है तो इनमें से किसी भी उपाय के प्रयोग  न करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static