1 रूपए में हटाएं जिद्दी से जिद्दी पिंपल्स और उसके भद्दे निशान

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 06:45 PM (IST)

चेहरा कितना भी खूबसूरत और ग्लोइंग क्यों ना हो लेकिन अगर उस पर पिंपल्स के भद्दे दाग-धब्बे हैं तो यह अधूरी नजर आती है। बहुत सारे लोग इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए घरेलू नुस्खों से लेकर बाजारी कास्मेटिक प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह जिद्दी दाग पीछा फिर भी नहीं छोड़ते। आज जो नुस्खा हम आपको बताने जा रहे हैं, वह अपना असर तो दिखाएगा ही साथ ही में पैसे की बचत भी करेगा। 

पूजा-पाठ के लिए कपूर का इस्तेमाल तो लोग आम करते हैं लेकिन आपको बता दें कि इसमें बहुत सारे औषधिएं गुण शामिल होते हैं जो कई तरह की स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाते हैं। यह कील-मुंहासों और उसके जिद्दी धब्बों का खात्मा करता हैं। 

1. मुंहासों और दाग-धब्बे पर कैसे लगाएं कपूर
कपूर को सीधा लगाने की गलती ना करें, इससे स्किन पर इरिटेशन हो सकती हैं।  कपूर के चूर्ण को नारियल के तेल में मिलाकर पिंपल्स व दाग-धब्बे वाली जगह पर लगाएं। ऐसा कुछ दिन लगातार करें। दाग धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।

 PunjabKesari

2. सांवलेपन को करें दूर
कपूर चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सांवलेपन को भी दूर करता है। कपूर और नारियल के मिश्रण से चेहरे की 10 मिनट हलके हाथों से मसाज करें।

3. फटी एड़ियां 
फटी और दरारों से भरी एड़िया हमारी पर्सनैलिटी पर बुरा असर डालती हैं। इनके फटने का कारण खून की कमी और स्किन ड्राईनेस भी हो सकता है। इन्हें मुलायम बनाने के लिए गर्मपानी में थोड़ा सा कपूर और नमक डालें। इसमें पैरों को कुछ समय के लिए डुबोकर रखें और मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं।

4. डेंगू का खात्मा
गर्मियां शुरू होते ही मक्खी-मच्छर का आतंक शुरू हो जाता है। कपूर डेंगू से बचाव के लिए भी असरकार है। डेंगू से बचने के लिए घर में एक कपूर का टुकड़ा जलाएं। इसकी महक से मच्छर भाग जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static