बच्चे के पहले झूठ को न करें नजरअंदाज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2017 - 05:27 PM (IST)

पेरेंटिगः छोटे बच्चे जब खुद को मां की डांट से बचाना चाहते हैं, तो अक्सर झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। आरंभ में तो मां-बाप या अन्य बड़े उनकी इन बातों को नजर अंदाज कर देते हैं, परंतु बाद में हर बात पर झूठ बोलना बच्चों की आदत बन जाती है। यदि आपने भी अपने 3-5 साल की उम्र के बच्चे को छोटी-छोटी बातों के लिये झूठ बोलते हुए पकड़ा है तो इसे हल्के में ना लें। इससे पहले की झूठ बोलना बच्चे की आदत बन जाए, उसे रोकना आरंभ करें। 


खुद में लाएं बदलाव 
बिना सोचे समझे हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ढेर सारे झूठ बोलते हैं और भूल जाते हैं कि हमारे आस-पास बैठे हमारे बच्चे वह झूठ सुन रहे होते हैं। कभी फोन पर अपने बॉस को, ट्रैफिक सिगनल तोडऩे के बाद पुलिस वाले से या फिर दूसरों से गॉसिप करते समय जब आप खुद को बचाने के लिए या फिर मजा लेने के लिए झूठ बोलते होंगे, तो क्या आपका बच्चा आपको नहीं देखता होगा, इसलिए बच्चे को सच बोलना सिखाने के लिए आपको खुद में भी बदलाव लाना होगा।

बच्चे से प्यार से बात करें
कई बार बच्चे खुद का मजाक बनने से रोकने के लिए या फिर आपके गुस्से से खुद को बचाने के लिए झूठ बोलते हैं। यदि आप उसकी बातों का खराब से रीएक्ट करेंगे या फिर तेजी से उस पर चिल्लाएंगे, तो वह दूसरी बार जरूर झूठ बोलेगा। इस लिए यह जरूरी है कि आप अपने बच्चे से प्यार से बात करें। यदि वह झूठ पकड़े जाने पर बुरी तरह से डर गया है, तो एक बार उसे गले लगा कर प्यार करें, ताकि वह नॉर्मल हो सके और फिर उसे समझाएं कि झूठ बोलना गलत बात होती है।

सच का महत्व समझाएं
केवल झूठ बोलना गलत है यह कह देना ही काफी नहीं होता, आपको उसे समझाना होगा कि सच बोलना कितना जरूरी होता है या बार-बार झूठ बोलने से वह अपना विश्वास दूसरों पर खो देगा और फिर कोई उस पर तब विश्वास नहीं करेगा, जब वह वास्तव में सच बोल रहा होगा। उसे बताएं कि कई बार गलती होने पर सच बोल देने से उसे डांट जरूर पड़ सकती है, परंतु वह डांट इसलिए होती है कि आप उस गलती को दोबारा ना दोहराएं, परंतु आप जिस से भी सच बोलेंगे, वह आपकी इस आदत के कारण आपको हमेशा प्यार करेगा।

 

 

                                                                                                                                          हेमा शर्मा, चंडीगढ़


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static