आपके आसपास नहीं फटकेगा डेंगू का मच्छर, अपनाएं ये उपाय

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 06:48 PM (IST)

मचार भगाने के घरेलू उपाय : डेंगू के काटने से फैलने वाला रोग है। इसका सही समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है। इसे फैलने से पहले भी रोकना भी जरूरी है क्योंकि यह गंदगी में फैलता है और अपना आतंक फैलाना शुरू कर देता है। इससे बचाव के लिए सबसे पहले तो आसपास खड़ा पानी और गंदगी को साफ करना चाहिए। हर कोई अपने घर में अगर मच्छरों को पनपने से रोके तो डेंगू अपने आप भी खत्म हो जाएगा। 

 

डेंगू मचार के लक्षण
 सिरदर्द 
 तेज बुखार 
 उल्टी अौर दस्त
 शरीर में दर्द
 शरीर पर लालगी आना

इसके लक्षण एक दम से बाहर नहीं आते। मच्छर के काटने के बाद लक्षण 7-8 दिन बाद दिखाई देते है। इन लक्षणों के होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
 


डेंगू होने के कारण 
 घरों के अास-पास जमा हुअा पानी
 गंदगी
 


कुछ जरूरी बातों का रखें ध्यान 
 घर के अास-पास सफाई रखें। 
 पानी खड़ा ना होने दें।
 दवाई का छिड़काव करें।
 पीने को ढक कर रखें।

 

इस तरह करें बचाव

नीम का तेल 

PunjabKesari
इसकी खूशबू से मच्छर भाग जाते हैं। घर के हर खिड़की और दरवाजे पर नीम का लगा दें। इस तेल का दीया जलाने से भी मच्छर भाग जाते हैं। 

 

तुलसी के पत्ते

PunjabKesari
तुलसी बहुत गुणकारी है। यह हर तरह की इंफैक्शन को दूर करने का काम करती है। रोजाना एक कप पानी में तुलसी की 4-5 पत्तियां उबाल कर पीएं। इससे मच्छरों के काटने से इंफैक्शन नहीं होती।

 

लहसून

PunjabKesari
लहसून की खुश्बू से मच्छर घर में टिक नहीं पाते। लहसून के कली को खिडकियों और दरवाजों के पास रख दें। इससे फायदा होगा। 

 

कपूर

PunjabKesari
घर में मच्छरों का आतंक है तो कमरों में कपूर जलाकर 20 मिनट के लिए दरवाजे,खिड़कियां बंद करके खुद बाहर आ जाएं। बाद में कमरा खोल लें। सारे मच्छर मर जाएंगे। 

 

पपीता

PunjabKesari
पपीता का रस डेंगू के इंफैक्शन से बचाव रखता है। इसके लिए पपीते के पत्तों का रस दिन में दो बार 2-3 चम्मच पीएं। 

 

लेमन बाम

PunjabKesari
आंगन में लेमन बाम का पौधा लगाने से मच्छर घर में नहीं घुसेंगे। आप इसके पत्ते कमरे में भी रख सकते हैं। 

 

प्याज

PunjabKesari
प्याज के छिलकों को पानी में डालकर 10-12 घंटे ऐसे ही रखें और बाद में दरवाजों के आस-पास इसका छिड़काव करें। 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static