बर्तन जल गए हैं तो इस तरह करें साफ(Pix)

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2016 - 11:52 AM (IST)

रसोई और घर का बाकी सारा काम करते हुए कई बार यह याद नहीं रहता कि गैस पर बर्तन चढाया हुआ है। जिससे बर्तन जल जाता है और इसे साफ करने के लिए अच्छी खासी मेहनत लगानी पड़ती है। आप जले हुए बर्तनों को घर पर पड़ी चीजों के साथ भी आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जाने किन चीजों से आसानी से साफ किए जा सकते हैं जले हुए बर्तन...


1. इमली

जले हुए बर्तन में इमली और पानी डालकर उबाल लें और इसे ठंड़ा होने पर रगड़ कर धोएं। इससे जला हुआ बर्तन आसानी से साफ हो जाएगा और मेहनत भी कम लगेगी। 

2. बेकिंग सोडा

1 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 नींबू को रस गरम पानी में मिलाकर बर्तन को इसमें भिगो दें और थोडी देर बाद सक्रब के साथ रगड़ कर साफ करें। इससे जले हुए बर्तन चमकने लगेंगे। 

3. नींबू का रस

एक नींबू को जले हुए बर्तन पर रगड़े और इसे गर्म पानी के साथ साफ करें। इसे जले हुए दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। 

4. नमक

जो बर्तन जल गया है उसमें नमक और पानी डालकर 4-5 मिनट के लिए उबाल लें। बाद में इसे ब्रश के साथ रगड़ कर साफ करें। 

5. टमाटर का रस

टमाटर का रस भी जले हुए बर्तन के लिए बहुत प्रभावशाली है। बर्तन में टमाटर का रस और पानी डालकर उबाल लें और इसे ब्रश के साथ साफ करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static