फिल्मों से दूर रहकर भी करोड़ों की मालकिन हैं एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 04:42 PM (IST)

नारी डेस्क:  एवरग्रीन ब्यूटी रेखा पिछले 12 सालों से फिल्मों से दूर है लेकिन बॉलीवुड फंक्शन्स या अवॉर्ड नाइट में अपनी झलक से सारी लाइमलाइट चूरा लेती है। रेखा को हमेशा भारी-भरकम साड़ी और गहनों से लदे देखा जाता है, जिसे देखकर लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि अगर रेखा जी ना तो फिल्में, ना ही ऐड, ना ही टीवी शोज करती है तो उनकी कमाई कहां से आती है। तो चलिए आपको बताते है रेखा की इनकम का सोर्स क्या है...

12 साल से फिल्मों से दूर, फिर भी बरकरार है शाही अंदाज

रेखा बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। एक वक्थ था जब पर्दे पर उन्हीं की फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई किया करती थी। रेखा को आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में देखा गया था। फिल्म में उनकी गेस्ट अपियरेंस थी। उसके बाद उन्होंने ना तो फिल्म की ना ही कोई एड शूट किया। फिर भी इतने साल फिल्में से दूर रहकर भी रेखा लग्जरी लाइफ जी रही है। मसाला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा और उनके परिवार के पास मुंबई और हैदराबाद में कुछ महंगी प्रॉपर्टीज हैं, जिनमें से कुछ प्रॉपर्टीज रेखा ने किराए पर दे रखी है, जिनसे वो अच्छी-खासी कमाई करती है।

PunjabKesari

कमाई से ज्यादा बचत पर भरोसा करती हैं रेखा

रेखा ज्यादा ब्रांड ऐड शूटिंग भी नहीं करती मगर एंडोर्समेंट के लिए पैसे लेती हैं। सिर्फ उनकी तस्वीरें बिलबोर्ड पर लगाना या स्टिल शूट कराना भी एंडोर्समेंट माना जाता है। रेखा ने खुद एक बार कहा था कि वो हिसाब-किताब रखने वालों में से है, वो जब अपने करियर के पीक पर थी, तब से बैंक में पैसे जमा करने शुरू कर दिए थे। वो पारिवारिक, मिडिल-क्लास मूल्यों में विश्वास करती हैं और पैसा जरूरत से ज्यादा खर्च नहीं करती है। इसलिए आप उन्हें हर बार डिजाइनर कपड़े, महंगी कारों से घूमते या महंगे विदेशी टूर पर जाते नहीं दिखेंगे। रेखा का कहना है कि पैसे सोच-समझकर कर खर्च करती हैं और सेविंग्स में ज्याद भरोसा करती है। रेखा के पास पुराना और ईमानदार स्टाफ है। उनका ड्राइवर और चौकीदार दशकों से साथ हैं, उनकी सेक्रेटरी फरजाना हमेशा उनके साथ साए की तरह रहती है, मतलब वो दिखावे पर बहुत खर्च नहीं करती। वो कपड़ों पर भी ज्यादा खर्च नहीं करती। 

ये भी पढ़ें:  दीपिका कक्कड़ को एक लक्षण Ignore करने से हुआ स्टेज-2 लिवर कैंसर, जानें उनसे कहां हुई चूक

फिल्मों से दूर रहकर भी करोड़ों की मालकिन हैं एवरग्रीन एक्ट्रेस

रेखा की अव़ॉर्ड शो या किसी स्टोर ऑपनिंग में मौजूदगी भी फंडिंग पर बेस्ड होती है। इसके अलावा रेखा को कई बार मूवीज व टीवी शोज प्रमोट करने के लिए बुलाया जाता है, जिसकी उन्हें फीस भी मिलती है। बड़े-बड़े बिजनेस शोज या इवेंट लॉन्चिंग के लिए भी रेखा को अच्छी फीस ऑफर होती है।  कहने का मतलब यह है कि रेखा के पास फिल्में के अलावा भी कई सोर्स है जिसने वो फिल्में से ज्यादा कमाई कर लेती है। रेखा की टोटल नेटवर्थ करीब 332 करोड़ रुपये हैं। फिलहाल रेखा मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में 'बसेरा' नाम के आलिशान बंगले में रहती हैं जिसकी कीमत 100 करोड़ रूपए से अधिक है।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static