अगर अाप भी फ्लैट टमी पाना चाहते हैं ताे अपनाएं ये 5 टिप्स

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2017 - 11:53 AM (IST)

आज के समय में फिट बॉडी महिलाओं और पुरुषों दाेनाें की पहली पसंद बन चुकी है। लेकिन बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से बढ़ता वजन और चर्बी पूरी पर्सनेलिटी काे खराब कर देती है। एेसे में वेट लॉस करने और फ्लैट टमी के लिए लोग न जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं। आज हम आपको पेट की चर्बी कम करने के कुछ एेसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर अाप भी फ्लैट टमी पा सकते हैं। 

जानिए क्या हैं ये टिप्सः-

- अंडा
अंडे में प्रोटीन और विटामिन, ए, बी व ई होते हैं। इसके अालाव कैल्शियम, पोटैशियम, सल्फर और मिनरल्स भी खूब होते हैं। वजन घटाने के लिए आप अंडे का सफेद हिस्सा ही खाएं या फिर ऑमलेट बनाएं तो घी का इस्तेमाल कम से कम करें। 

- केला
केले में खूब फाइबर्स होते हैं, इसे खाने से खाना जल्दी पचता है, एसिडिटी नहीं होती और शरीर को ठंडक मिलती है।

- चिकन
इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, ऐसे में इस समय इसे खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है। लेकिन इसे खाने से शरीर में ताकत आती है और यह अापकी मांसपेशियों के निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

- साग के पत्ते
साग के पत्ते काफी हद तक अापके डाइजेशन सिस्टम काे ठीक रहते हैं, जिससे अापका पेट साफ रहता है। इसलिए यह पेट काे स्लिम करने में काफी असरदार है। 

- पुदीना चाय
यह चाय फैट बर्न के लिए बेहद फायदेमंद है। यह पेट से जुड़ी कई समस्याअाें काे हल करती है, जैसे कि सूजन, गैस, ऐंठन अादि। पुदीना चाय अापके हैल्दी पेट के लिए सही च्वाइस है।

Punjab Kesari