ठंड में भी गर्म रहता है इस आइलैंड का पानी!

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 03:01 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए कई जगहें है जहां जाकर लोग छुट्टियां का मजा लेते हैं। वहीं, कई एेसे आइलैंड भी हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एक एेसे आइलैंड के बारे में बताने जा रहे है जहां का पानी गर्म रहता है। जी हां, इस आइलैंड का पानी सारा साल गर्म ही रहता है। यहां लोग दूर से दूर से नहाने के लिए आते है। दक्षिणी ग्रीनलैंड में कुजआल्के स्थित उनारटोक आइलैंड एक एेसी जगह है जहां का पानी पूरे साल गर्म रहता है। इसे हॉट स्प्रिंग भी कहा जाता है। 

यह आइलैंड क्वोरटोक और नानोरटालिक शहर के बीच बना है। नाम पर सवार होकर लोग यहां तक पहुंचते हैं। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि सालों पुराने इस आइलैंड का पानी प्राकृतिक रूप से गर्म रहता है। इस आइलैंड का तापमान सर्दी के मौसम में भी 34 से 38 डिग्री रहता है। इस हॉट स्प्रिंग में कपल्स साथ में नहाने आते हैं। इसके आसपास घास का मैदान है। इस जगह पर गंदगी न फैले इसके लिए यहां गाड़ी या किसी और वाहन का आना मना है। 

कहा जाता है कि यहां नहाने से लोगों को किसी भी तरह की बीमारी नहीं लगती। इस आइलैंड पर कपल्स को आना बहुत पसंद हैं। आप भी यहां सर्दी के मौसम में जाकर खूब एंन्जॉय कर सकते है। यहां जाकर आप गर्म पानी से नहाने के साथ प्रकृति खूबसूरती का नजारा भी ले सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static