घर पर खुद तैयार करें भारत की मशहूर देसी ड्रिंक 'ठंडाई'

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2020 - 04:50 PM (IST)

गर्मियों में अक्सर लोग कुछ ठंडा-ठंडा पीना पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ ऐसा ट्राई किया जाए, जो शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ आपकी सेहत को भी लाभ पहुंचाए। तो चलिए बनाना सीखते हैं, घर में ठंडाई बनाने का तरीका... 

 

सामग्री:

बादाम - 3 छोटी कटोरी 
काजू - 1 छोटी कटोरी 
सौंफ - 1 छोटी कटोरी 
मगज - 1/2 छोटी कटोरी 
काली मिर्च - 1/2 छोटी कटोरी 
पिस्ता - 1 छोटी कटोरी 
खसखस - 1 कटोरी 
हरी इलायची - 4 से 5 
केसर - 5 ग्राम 
गर्म पानी - 1 गिलास 
गुलकंद - 3 टेबलस्पून 
चीनी - 300 ग्राम 
पानी - 250 मि.ली.

बनाने की विधि:

- ठंडाई बनाने के लिए एक कटोरी में बादाम, काजू, सौंफ, मगज, काली मिर्च, पिस्ता, खस-खस, इलायची और केसर डालें।
- इन सभी चीजों को गर्म पानी में भिगोकर रख दें, इससे मेवे जल्दी सॉफ्ट हो जाएंगे।
- चार घंटे बाद सभी मेवों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
- पीसने के बाद गुलकंद भी डालकर एक बार और ग्राइंड कर लें।
- अब एक पैन में चाश्नी तैयार करें, जब 10-15 मिनट तक चाश्नी तैयार हो जाए तो उसमें तैयार पेस्ट डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
- आपका बैटर एक दम गाढ़ा हो जाएगा, अब इसे पतला करने के लिए थोड़ा 150 लीटर पानी मिलाएं।
- अब थोड़ा सा पकाने के बाद गैस बंद कर दें, 15-20 मिनट तक ठंडाई एक दम तैयार हो जाएगी।
- इसे बोतल में भरकर रख लें।
- गर्मियों में शाम के वक्त घर के सभी दूध में डालकर इस ठंडाई का सेवन करें।
- यह आपको गर्मियों की तपती लू से तो बचाएगी ही, साथ ही गर्मियों में आपके अंदर बादाम का पोषण भी चला जाएगा।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static