घर का बना चंदन पैक, चेहरे पर एक ही बार में आएगा निखार

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 04:16 PM (IST)

चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए लड़कियां बहुत से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। मगर कई लड़कियों की स्किन सेंसिटिव होने से उन्हें कैमिकल्स से भरी चीजें सूट नहीं करती है। ऐसे में अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप अपने स्किन केयर में चंदन को शामिल कर सकते हैं। इससे तैयार फेसपैक को लगाने से स्किन से जुड़ी बहुत- सी परेशानियां दूर हो चेहरे पर नैचुरल ग्लो आने में मदद मिलेगी। साथ ही प्राकृतिक होने से यह त्वचा को किसी भी तरह का कोई रिएक्शन भी नहीं करेगा। तो चलिए जानते हैं चंदन फेसपैक बनाने का तरीका...

फेसपैक बनाने की सामग्री

चंदन पाउडर- 1 बड़ा चम्मच 
गुलाब जल-  1 बड़ा चम्मच 
कच्चा दूध-  1 बड़ा चम्मच 
हल्दी पाउडर- चुटकीभर 

nari,PunjabKesari

फेसपैक बनाने की विधि व लगाने का तरीका 

एक कटोरी में सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स करें। तैयार फेसपैक को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से लगाकर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें। 

अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इस फेसपैक को हफ्ते में 2- 3 बार लगाएं।

nari,PunjabKesari

फेसपैक को लगाने के फायदे

- इस फेसपैक को लगाने से पिंपल्स, दाग- धब्बे, झुर्रियां व झाइयां दूर होती है। 
- चेहरा एकदम फ्रेश नजर आता है। 
- सनटैन से झुलसी त्वचा ठीक होने में मदद मिलती है। 
- ड्राई स्किन की परेशानी दूर हो त्वचा में नमी बरकरार रहती है। 
- चेहरे की रंगत निखरने के साथ त्वचा मुलायम होती है। 
- ठंडक का अहसास होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Related News

static