पुराने स्वैटर से बनाएं pet का बिस्तर

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 06:10 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: ऐसे बहुत से लोग है, जो घर में पालतू जानवर जैसे बिल्ली, कुत्ते को रखना पसंद करते है। जानवर का स्वभाव काफी कोमल होता है, वह जल्दी ही किसी के दिल में अपनी जगह बना लेते है। ऐसे में मालिक अपने पालतू के खान-पान उसके सोने के बिस्तर का पूरा ध्यान रखते है। मार्किट से जानवर के लिए बना बनाया बिस्तर लेकर आते है, ताकि सर्दियों में वह इन पर सो सकें लेकिन क्या आपको पता है आप अपने घर में पड़े पुराने स्वेटर से पालतू का बिस्तर बना सकते है। आज हम आपको इसी को बनाने का तरीका बताने जा रहे है, जिसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। 


जरूरी सामग्री 

- तकिया 
- पुराना स्वेटर 
- कॉटन 
- सूई और धागा 


बनाने की विधि 

1. सबसे पहले अपने पुराने स्वेटर को लेकर जमीन पर बिछा लें। 

2. इसके बीच में तकिए को डाल दें और सूई धागे की मदद से इसकी सिलाई कर दें। 

3. स्वेटर के बाजू वाले हिस्से में कॉटन लेकर अच्छे से भर दें। अब इन दोनों बाजूओं को आगे की तरफ लाकर धागे से सिल दें। 

4. बस बन गया पालतू का गद्देदार बिस्तर बन जाएंगा। वह अच्छे इस पर लेट सकता है और बैठ सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static