आइसक्रीम स्टीक से बनाएं एक सुंदर PAN STAND

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 06:42 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: छोटा हो या बड़ा, हर कोई किसी ना किसी काम के लिए पैन-पैंसिल का इस्तेमाल जरूर करता है। लेकिन इन्हें संभालना सबसे मुश्किल काम लगता हैं। इनका इस्तेमाल कर अक्सर हम इन्हें इधर-उधर फैंक देते हैं और जब दोबारा इसकी जरूरत पड़ती हैं तो यह समय पर मिलते नहीं। इससे अच्छा हैं कि आप इन्हें पैन स्टैंड में संभाल कर रखें। पैन स्टैंड तो बाजार से भी आपको बहुत मिल जाएंगे लेकिन घर पर बनाएं गए पैन स्टैंड की तो बात ही कुछ और है।

 

जरूरी सामान

- एक छोटा प्लास्टिक का डिब्बा
- आइसक्रीम स्टीक 
- गोंद
- रंग करने के लिए पेंट

कैसे बनाएं

1. सबसे पहले प्लास्टिक के डिब्बे को आधा काट लें। 
2. इसके बाद आइसक्रीम स्टीक को अपने मनपंसद रंग के अनुसार रंग करके उन्हें सुखा लें।
3. अब डिब्बे के ऊपर गोंद लगा दें और गोंद के ऊपर एक-एक करके सारी आइसक्रीम स्टीक चिपका दें।
4. आइसक्रीम स्टीक लगाने के बाद आप इसके ऊपर अपनी मनपंसद चीजे भी चिपका सकते हैं। इससे यह दिखने में और भी खूबसूरत लगेगा।
5. आपका पैन स्टैंड तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static