चेहरे की रंगत निखारे यह होममेड पील ऑफ मास्क

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2017 - 04:51 PM (IST)

ब्यूटीः चेहरे को साफ और गौरा करने के लिए लड़कियां कुछ ना कुछ करती रहती हैं। जैसे- फैशियल, क्लींजिग, फेस मास्क आदि। लेकिन आज हम बात करेंगे फेस मास्क की। जी हां, चेहरे की रंगत तुरंत निखारने के लिए ज्यादातर लड़कियां पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल करती हैं और करें भी क्यों ना, ये चेहरे को सुंदर बनाने के लिए सबसे सरल और अच्छा तरीका जो है। वैसे तो आपको पील ऑफ मास्क बाजार से भी मिल जाएगा लेकिन अगर आप चाहो तो इसे घर में भी बना सकती हैं। इसे घर पर बनाना काफी आसान है। जानिए कैसे...

 

जरूरी सामान

- 1 अंडे
- 1 चम्मच नींबू का रस

 

कैसे बनाएं

1. सबसे पहले एक कटोरी लें। अब उसमें अंडे के सफेद भाग को निकाल लें और उसमें ताजा नींबू का रस डाल दें।
2. सामान डालने के बाद इसे कम से कम 5 मिनट तक मिलाते रहे।
3. मिलाने के बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। जब मास्क चेहरे पर अच्छी तरह लग जाए तब एक टिश्यू पेपर की मदद से चेहरे को ढक लें। 
4. अब चेहरे को 20 मिनट तक ऐसी सूखने के लिए रख दें। जब चेहरा सूख जाए तब टिश्यू पेपर को चेहरे से हटा दें।
5. इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
6. ऐसा हफ्ते में 2 या 3 बार जरूर करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static